शिविर में 40 बूस्टर डोज लगाए गए
अलीराजपुर न्यूज।
जितेंद्र वाणी घोटू
ग्राम नानपुर वाणी धर्मशाला भवन में एमपी वीईएचए संस्था, जेएसआई एवं यूएसएआईडी के सहयोग से प्रोग्राम वैक्सीनेशन कोविड19 वैक्सीनेशन कैंप सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके एवं डीआईओ डॉक्टर एलडीएस फुकवाल एंड बीएमओ डॉ कुलदीप जमीदार के मार्गदर्शन से कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर मदन गाडरिया एवं वाणी समाज अध्यक्ष राजेंद्र वाणी एडवोकेट व मीसाबंदी ओमप्रकाश नागर की की उपस्थिति मैं शुभारंभ किया किया गया। कैंप में सुपरवाइजर सलीना जी अंकिता बघेल प संस्था से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सरोज बारिया क्लस्टर कोऑर्डिनेटर कैलाश चौहान कलस्टर कोऑर्डिनेटर कन्हैया राय का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम मंदिर पारमार्थिक ट्रस्ट, वाणी समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोंजित किया गया। बूस्टर डोज लगवाने के लिए ग्राम के सभी समाजजनों के वरिष्ठजनों को प्रेरित किया गया। जिसके चलते 40 बूस्टर डोज लगे। जो वरिष्ठ शिविर में नहीं आ सकते थे उन्के सरोज बारिया की टीम ने उनके घर जाकर बूस्टर डोज लगाया। शिविर में विरेंद्र वाणी, पुष्पेंद्र वाणी, कमलेश वाणी, मुकेश वाणी, अश्विन वाणी, सुनिल वाणी, देवंेद्र वाणी सहित युवाओं ने सहयोग किया।
Share on WhatsApp