मथवाढ़ के भगोरिया में दिखा कांग्रेस का युवा जोश, युवा कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल व राहुल भयड़िया की जुगलबंदी
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिले के दूरस्थ पहाड़ी अंचल के ग्राम मथवाढ़ में भगोरिया पर्व की रंगत कुछ अलग ही नजर आए यहां पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए सजे धजे युवाओं का जोश अपने चरम पर दिखा। कांग्रेस के युवा नेता पुष्पराज पटेल, अंचल के खेरवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच दलसिंह भाई भयड़िया,युवा नेता राहुल भयड़िया के नेतृत्व में जोरदार भगोरिया गैर धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई।!
इनके साथ कमला सरपंच मथवाड, झमराला भाई, अरविंद पटेल, साजिद, नरु भाई, मनीष चौहान, यश डुडवा, लकेश निगवाल, राहुल सोलंकी, नरेश परवीन आदि ने उत्साह से भाग लिया। मथुरा के भगोड़े की खासियत यह रही कि यहां के भगोरिया हाट में नर्मदा डूब क्षेत्र के ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सजधज कर तैयार होकर भाग लेने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे थे। सरपंच दलसिंह भाई ने इस अवसर पर विशेष परिधान और भगोरिया की पगड़ी बांध कर भाग लिया। घुंघरूओं की छनछन, मांदल की थाप और कुर्राटियों की गूंज ने माहौल को बहुत उत्साह पूर्ण बना दिया।।
अलीराजपुर न्यूज पर देखिए मथवाढ़ के भगोरिया के चित्र और वीडियो