हिन्दू समाज रंगपंचमी को सामुहिक फाग ऊत्सव मनाएगा
आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
दो साल से कोरोना महामारी के चलते अपने पारंपरिक पर्वों को मनाने से वंचित रहे नागरिकों ने इस बार रंग पंचमी पर सामूहिक फाग उत्सव यात्रा का भव्य आयोजन करने की तैयारी आरंभ कर दी है। इसी क्रम में आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन सोमवार रात्रि में राम जन्मभूमि समिति कार्यालय में किया गया। फाग ऊत्सव यात्रा को भव्यता प्रदान करने व यात्रा में जनमानस को एकत्रित करने हेतु आलीराजपुर नगर के सर्व हिन्दू समाज के युवाओं की बैठक नगर के हिंदू समाज का युवा वर्ग शामिल हुआ। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया के फाग उत्सव यात्रा ढोल व DJ के साथ निकलेगी यात्रा में केसरिया गुलाल के साथ फूलों का उपयोग किया जायेगा।
आपको बतादे 22 मार्च मंगलवार पंचमी पर फाग उत्सव यात्रा नगर के बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुबह 9:30 बजे निकलेगी जो कि रामदेव मन्दिर चौराहा तक पहुँचेगी, इस फाग उत्सव यात्रा में सर्व हिन्दू समाज के बच्चे, युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग आदि सभी शामिल होंगे। यह जानकारी फाग उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी राकेश चौहान द्वारा दी गई।
Share on WhatsApp