पर्व की मस्ती में झूमें हजारों नागरिक, जनप्रतिनिधियों ने भी दिखाया उत्साह
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
आदिवासी संस्कृति के प्रमुख व पारंपरिक पर्व भगोरिया का आगाज शुक्रवार को जिले में वालपुरए कठ्ठीवाड़ा व उदयगढ़ के भगोरिया पर्व से हो गया। प्रमुख आयोजन जिले के वालपुर क्षेत्र में हुआ जहां पर मप्रए महाराष्ट्र व गुजरात तीन राज्यों की संस्कृति के दर्शन हुए। वालपुर में मप्र के अलावा समीपस्थ महाराष्ट्र व गुजरात राज्य के आदिवासीगण बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष भगोरिया पर्व का आनंद लेने के लिए पहंुचते है। वैसे वालपुर के भगोरिए को सरकारी भगोरिया भी कहा जाता है। वालपुर का भगोरिया पर्व पूरे पश्चिमी मप्र में प्रसिद्ध हैं। अविभाजित झाबुआ जिले के समय से ही वालपुर के भगोरिए ने अपनी अलग ही पहचान बना रखी हैं। यहां का भगोरिया देखने के लिए देश के कई जाने माने छायाकार व प्रबुद्ध अधिकारी जन आते है।
वालपुर भगोरिया में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने जमकर ढोल बजा कर अनोखा समाँ बाँधा।पटेल के नेतृत्व में मेला परिसर में ढोल ढमाको के साथ विशाल गैर निकाली।जो सभी का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर महेश पटेल मित्र मंडल के सदस्य भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भगोरिया पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक चौबंद थी। मेले झूले चकरियां ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र थे। व्यापार व्यवसाय भी अच्छा रहा।
आज उमराली व नानपुर में रहेगा भगोरिया
जिले में शनिवार को भगोरिया हाट का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन उमराली व नानपुर दो स्थानों पर भगोरिया हाट लगेगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से व्यापारी व छोटे दुकानदार कर रहे है।
एसपी मनोजसिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायत रथ को किय रवाना
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्राम वालपुर भगोरिया पर्व के अवसर पर यातायात रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यातायात रथ का मुख्य उदेश्य यह रहेगा कि जिले में सप्ताहभर आयोजित होनें वाले भौंगरिया पर्व के आठ दिवस तक जिले के अलग.अलग स्थानों यातायात रथ भौंगरिया आयोजन वाले सभी स्थानों पर जाकर यातायात के नियमों का प्रचार प्रसार एवं पंपलेट के माध्यम से भौंगरिया में आनें वाले आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री श्रृद्धा सोनकर, थाना प्रभारी सोण्डवा निरीक्षक शेरसिंह बघेल, यातायात प्रभारी सूबेदार सुभाष सतपाडिया मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भौंगरिया के अवसर पर बहुत अधिक संख्या में आमजन एकत्रित होतें हैं, इसलिये यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता लाये जानें के उदेश्य से यातायात रथ का शुभारंभ किया गया है। यातायात रथ यातायात नियमों के प्रचार.प्रसार के लिये सप्ताह भर विशेष अभियान के तहत कार्य करेगा।