कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिव शक्ति महिला मंडल ने विभिन्न कार्यक्रम 

जितेंद्र वाणी घोटू 

आलीराजपुर न्यूज।!

शिव शक्ति महिला मंडल की नीता वाणी ने बताया की 8 मार्च दुनिया भर के कई देशों में महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक विभाजन की परवाह किए बिना उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है ओर समाज में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया है।’


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शिव शक्ति महिला मंडल ने बड़े जोर शोर से  महिला दिवस पर सांस्कृतिक गतिविधियां जिसमें नाच गाना  प्रश्न उत्तर भाषण इत्यादि में  शामिल होकर  कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंडल प्रमुख नीता जितेंद्र कुमार एवं संगीता प्रदीप नगवाडीया  ने मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन किया  ओर अन्य महिलाओं ने महिला दिवस पर  महिलाओं को जागृत करने के विचार रखें ।कार्यक्रम मैं हर उम्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नीता वाणी ने बताया की महिला मंडल के द्वारा आगे भी इस तरह के कार्य ओर महिलाओं में जन  जाग्रती के कार्य किये जायेंगे।  कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने   कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुती भी दी।


कार्यक्रम में गायत्री वाणी, पिंकी वाणी शितल गुप्ता  मोनु पार्वती देवी, निर्मला वाणी,रेखा वाणी,बबिता, श्वेता वाणी रीना, भाग्यवती वाणी, किरण, शकुंतला सुनीता करुणा लता गायत्री किरण रीना शकुंतला श्वेता पिंकी राहुल हेमलता वाणी बबीता वाणी बबीता वीरेंद्र वाणी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी। अंत में आभार आरती देवेन्द्र ने  माना।


Share on WhatsApp