अलीराजपुर में एक लाख रुपए ईनामी ओपन टेनिस बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

16 आमंत्रित टीमें ले रही है भाग.      

लीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

पूर्व विधायक स्व वेस्ता पटेल एवं स्वण्नयन जायसवाल की स्मृति में ओपन टेनिस बॉल प्टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।यह टुर्नामेंट  15 से 19 फरवरी तक फतेह क्लब मैदान पर आयोजित होगा।टुर्नामेंट का आयोजन युकां नेता दिलीप पटेल एवं पुष्पराज पटेल भय्यू मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।इसमे  इंदौर बड़ौदा झाबुआ बड़वानी अलीराजपुर धार खण्डवा भोपाल आदि जिले से कुल 16 आमंत्रित क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है।टुर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये एवं ट्राफी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल विधायक मुकेश पटेल एवं द्वितीय पुरस्कार 50000 हजार रुपये एवं ट्राफी नपा के पूर्व उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल द्वारा दिया जाएगा।इसके अलावा बेस्ट बेट्समेन बेस्ट बॉलर बेस्ट फील्डर मेन ऑफ द मैंच मेन ऑफ द सीरीज आदि के पुरस्कार भी रखे गए है।

टुर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को विधायक मुकेश पटेल महेश पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं पिंटू सेठ जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ ।प्रारम्भ में अतिथियों ने स्वण्वेस्ता पटेल एवं स्वण्नयन जायसवाल की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया।

आयोजन समिति ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।

अतिथियों ने मैदान पर बेटिंग बोलिंग करके मैच का शुभारंभ किया।पहला मैच  जीन्स क्लब झाबुआ एवं स्टार इलेवन बड़ोदा के बीच खेला गया ।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन साबिर  बाबा ने किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौरएखुर्शीद अली दीवानएएडवोकेट अनिल श्रीवास्तवएदिलीप पटेलएपुष्पराज पटेल आदि उपस्थित थे।

Share on WhatsApp