आपातकालीन चिकित्सा वाहन में ले जाए जा रहे सागौन के पटिए जब्त
चालक और टेक्नीशियन को हिरासत में लिया
पुलिस कर्मी के फर्नीचर के लिए ले जा रहे थे अवैध पटिए
कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट।
आपातकालीन चिकित्सा वाहन से बेशक़ीमती सागौन के अवैध पटिए परिवहन करते जब्त किए गए है साथ ही चालक और टेक्नीशियन को वाहन सहित वनविभाग द्वारा हिरासत में लेने की घटना प्रकाश में आई है। सागौन के पटिए किसी पुलिस कर्मी के फर्नीचर के लिए लाना बताए जा रहे है।
वनपरिक्षेत्राधिकारी वायएस बिलवाल ने बताया कि शनिवार रात्रि साढ़े दस बजे मुखबिर की सूचना पर वनविभाग की टीम ग्राम सयडा पहुंची तो वहां शंकास्पद आपातकालीन चिकित्सा वाहन को कुछ ग्रामीणों ने रोका हुआ था। वन विभाग के दल ने वहां पहुंचकर वाहन की जांच की तो उसमें से सागौन के अवैध पटिए पाए गए। साथ ही फर्नीचर के कुछ हिस्से भी मिले।
पुलिसकर्मी के यहां ले जाना बताया
हिरासत में लिया वाहन, क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए कार्यरत है जिसके चालक, टेक्नीशियन नीमच और भिंड क्षेत्र के रहने वाले है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सागौन के लकड़ी के कटे हुए हिस्सों को किसी पुलिसकर्मी के यहाँ ले जाया जा रहा था। इसमें ग्राम सयडा के स्थानीय ग्रामीण की भूमिका की भी जांच की जा रही है क्योंकि चालक के अनुसार वे सयडा स्थित एक ग्रामीण के यहां से पटिए ले जा रहे थे।
Share on WhatsApp