बड़ी खट्टाली
प्रति वर्षअनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस का पर्व धूम धाम से मनाया जावेग इस पर्व को लेकर ग्रामिनो में जबरजसत उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम सुबह से प्रारम्भ हो जावेंगे जो की इस प्रकार है।
पत्रिका में लिखा हे पूरा कार्यक्रम
उक्त कार्यक्रम में अलीराजपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल ज़िला कोंग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री सुलोचना रावत अलीराजपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान जोबट क्षेत्र के पूर्व विधायक मधोसिंह डावर ज़िला पंचायत सदस्य इंदरसिंग चोहान जनपद अध्यक्ष जोबट श्रीमती शकुंतला डुडवे , सरपंच श्रीमती समाबाई भारत सिंह डुडवे , मुक़ाम सिंह डावर सहित अनेक जन प्रतिनिधि शामिल होंगे उक्त कार्यक्रम में गुजरात , महाराष्ट्र , राजस्थान , मध्य प्रदेश आदि स्थानो से श्रधालु अपनी मनोकामना लेकर उक्त चारभुजा नाथ के मंदिर में आते है। ग्रामिनो व बुजुर्गों का मानना है,की इस मंदिर में आकर जो भी मन से जो माँगता है, उसकी मनोकामना इस पर्व के दिन पूरी होती है।राजस्थान के कारीगरों द्वारा रोट शूध घी के लड्डू सागर चक्की आदि का प्रसाद तेयार किया जा रहा है।लिमखेड़ा गुजरात से 50 पेदल यात्री आ रहे है। साथ ही अलिराजपुर से भी पेदल यात्री आवेंगे चारभुजा महोत्सव समिति द्वारा आयोजन की तेय्यारिया की जा रही है।
ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता रधेश्याम जी मालानी एवं कृष्णकांत जी परवाल ने अलीराजपुर न्यूज़ प्रतिनिधि को बताया की यह मंदिर 100 वर्ष पुराना है। जहाँ पर भगवान श्री चारभुजा नाथ की मूर्ति स्थापित है, उक्त मंदिर में इस पर्व के दिन जो व्यक्ति अपनी शृधा भाव से जो भी इच्छा ईश्वर के सामने रखता है।वह इच्छा ज़रूर पूरी होती हे एसा बुजुर्गों का मानना है।
Share on WhatsApp
