जन जागरण अभियान के तहत आंबुआ,जोबट एवं उदयगढ़ मंडलो का किया दौरा
अलीराजपुर न्यूज
भाजपा संगठन द्वारा प्रदेशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ सेवा ही संगठन के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह एवं आलीराजपुर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने ग्राम आंबुआ, जोबट और उदयगढ़ मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेटकर वर्तमान परिस्थितियों व सामने आने वाली चुनोतियों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से यह आग्रह किया कि वे क्षेत्र मे घुमकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अमुल्य योगदान देकर मानवता को बचाने का कार्य करे। पूर्व विधायक चौहान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना की इस जंग में सभी लोगों को मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है जिसका लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए ताकि आम गरीब से लेकर समाज के सभी लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके। चौहान ने अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगाने का आग्रह आमजनों से किया है। अपने दौरे के दौरान चौहान ने आंबुआ के सोसायटी में पहुंचे एवं वहां केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क दिए जा रहे अनाज का वितरण कर जानकारी भी प्राप्त की।
सचेत रहने की है आवश्यकता
पूर्व विधायक चौहान ने आंबुआ मंडल की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन जागरण में आम जनता के बीच जाकर कोरोना वायरस के लक्षण और उससे बचाव के साथ किस प्रकार से सामाजिक दूरी बनाकर व मास्क लगाकर इस वायरस से बचा जा सकता है इसकी जानकारी देने के साथ ही टीकाकरण क्यों आवश्यक है इस पर भी बातचीत करे। चौहान ने कहा कि कई लोगों को वैक्सीन को लेकर गलत फैमी है उन्हें हमे जागृत करना होगा साथ ही वर्तमान समय मे जिले में कोरोना के केस मे तेजी से कमी आई है लेकिन अब भी आवश्यकता जागरूक होकर सचेत रहने की है थोड़ी सी लापरवाही भी जिले को भारी पड़ सकती है।
ये थे उपस्थित
जन जागरण अभियान के दौरान आबुंआ मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्की माहेश्वरी, अनिल भाई, बबलु पटेल, उदयगढ़ मंडल अध्यक्ष राजू मुवेल, भाजपा जिला महामारी मांगीलाल चौहान, प्रकाश भाई, मुकेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on WhatsApp
