अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगर में अभी तक नही शुरू हो पाया 18+ का टीकाकरण अभियान
चन्द्रशेखर आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।।
केंद्र के एलान के बाद एक मई से 18+ के युवाओं वेक्सिन का इंतजार है। अधिकारियों की सुस्ती के चलते आजाद नगर के युवाओं को अभी कोरोना से बचाव का टीका नही लग पाया है। जबकि समीपस्त तहसील जोबट में बीते 2 दिन से वैक्सीनेशन का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।पर आजाद नगर में टीकाकरण की प्रक्रिया कब शुरू होगी इसे लेकर स्वास्थ विभाग के जिम्मेदारों के पास कोई ठोस जवाब नही है।
यहां भी जोबट की तर्ज पर टीकाकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आजाद नगर को भी जीवन रक्षक वैक्सीन मिले। सरकारी आकड़ो के अनुसार कोरोनो की इस दूसरी लहर के दौरान बीते एक माह में नगर सहित विकास खण्ड के गांवों मे कई लोगो की अकस्मात मौत हो गई है। बावजूद इसके स्वास्थ विभाग के अधिकारी वेक्सिनेशन को लेकर उतनी गम्भीरता नही दिखा रहे है, जितना मामला गम्भीर है।
नगर के युवाओं ने मांग की है कि स्वास्थ विभाग के अधिकारी जल्द यहां भी 18+ के युवाओं को टीकाकरण की व्यवस्था करे। आजाद नगर बीएमओ मंजुला चौहान ने बताया कि अभी को वैक्सीन की कमी के चलते आजाद नगर में 18 प्लस का वैक्सीनेशन आरंभ नहीं हो पाया है वहीं इस मामले में सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि जिले में सभी ब्लॉकों में 18 प्लस के लिए को वेक्सीन की व्यवस्था शीघ्र ही की जा रही है शासन के निर्देशानुसार अभी अलीराजपुर वह जोबट मुख्यालय पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
Share on WhatsApp