सांसद गुमान सिंह डामोर ने जोबट में ऑक्सीजन मशीन की मांग को लेकर कहा कि भारत के बाजारों में मशीनें उपलब्ध नहीं है....
विदेश से मंगवाने का प्रयास करेंगें।
आखिर क्षेत्रीय सांसद अपनी जवाबदारी से क्यों पल्ला झाड़ रहे हैं
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आक्सीजन कि कमी से परेशान होना पड़ रहा था। तो देश के प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री सांसद, विधायक समेत तमाम नेताओं ने जनता कि परेशानी को देखते हुए।अपने अपने स्तर से आक्सीजन के संकट को कम करने के लिए दिन रात मेहनत की वहीं कई नेताओं के द्वारा ऑक्सीजन की मशीनें भी अस्पतालों व कोविड सेंटरों में दी गई। लेकिन रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर से जब ऑक्सीजन मशीन की मांग को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो सांसद डामोर का कहना था कि बाजार में कहीं भी ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध नहीं है।सांसद ने इतना तक कहा कि मैंने भी बाजारों में तलाश की है लेकिन ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध कहीं भी नहीं हो पा रही है हम विदेश से मंगवाने का प्रयास करेंगे।
बुधवार को क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिपक चौहान के द्वारा एंबुलेंस भेंट के कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। जहां पर पत्रकार वार्ता के दौरान कोविड केयर सेंटर में आक्सीजन मिशन को लेकर जब पत्रकारों द्वारा सांसद गुमान सिंह डामोर से सवाल किया गया तो सांसद का अजीबो-गरीब बयान सामने आया।
सांसद का कहना था कि आक्सीजन मशीन भारत में उपलब्ध नहीं हो पा रही है।आक्सीजन मशीन विदेशों से मंगवाना पड़ेगी ।जब विदेश से आएगी तब दे दी जाएगी।
लेकिन क्षेत्रवासियों को ऑक्सीजन की जरूरत तो आज है। जोबट में विगत कुछ दिनों पहले कोविड केयर सेंटर तो चालु हो चुका हैं। लेकिन आक्सीजन मशीन का अभाव है। सांसद के इस अजीबो-गरीब बयान से लगता है कि क्षेत्रीय सांसद अपनी जवाबदारी से भागने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि देश के कई शहरों में प्रतिदिन कोविड सेंटरों व अस्पतालों में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं के द्वारा मशीनें दी जा रही हैं। लेकिन सांसद गुमान सिंह डामोर का कहना है कि भारत में मशीनें उपलब्ध नहीं है तो जब विदेश से आएगी तो दी जाएगी। कोरोना काल के इस महासंकट में भी नेताओं का क्षेत्रवासियों कि समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है अगर सांसद महोदय को चिंता होती तो वह जल्द से जल्द मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन देते।
Share on WhatsApp
