ढोल मांदल की थाप पर ग्रामीणों के साथ जमकर थिरके विधायक पटेल
अलीराजपुर न्यूज।!
जिले के पहाड़ी क्षेत्र मथवाड मैं आजादी के बाद पहली बार भगोरिया हाट आयोजित किया गया। यहां आजादी के बाद पहला भगोरिया लगाया गया। जिसमें आसपास के कई गांवों सहित गुजरात के भी लोग शामिल हुए। भगोरिया में ढोल मांदल की थाप पर विधायक मुकेश पटेल भी जमकर थिरके। ग्रामीणो में पहली बार आयोजित हुए भगोरिया को लेकर अपार उत्साह गया। दरअसल मथवाड में कुछ माह पूर्व ही साप्ताहिक हाट बाजार विधायक पटेल, स्थानीय सरपंच पंच और वरिष्ठजनों की पहल पर शुरू हुआ था। साप्ताहिक हाट बाजार की सफलता को देखते हुए ग्रामीणों ने भगोरिया के लिए विशेष रूप से तैयारिया की थी।
झूले चकरी नहीं लगे
प्रथम बार लगे भगोरिया हाट में असमंजस की स्थिति के चलते झूले आदि नहीं लगाए गए थे। फिर भी हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भगोरिया में आकर आनंद लिया। विधायक मुकेश पटेल ने भगोरिया में पहुंच कर सभी समाज जनों को प्रथम बार लगे भगोरिया की बधाइयां दी एवं आश्वस्त किया कि अगली बार जो कमी रह गई है वह पूरी करने का पूरा प्रयास करेंगे और भगोरिया में झूले इत्यादि की भी व्यवस्था करने का पूरा प्रयास करेंगे जिससे यह परंपरा विधिवत चलती रहे।
Share on WhatsApp

