महिला पटवारी आयी आदिवासी पारम्परिक वेशभूषा में...
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला अलीराजपुर इकाई द्वारा आज जिला स्तरीय पटवारी संघ एकता सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय से 20km दूर आम्बुआ (माँ पार्वती मेमोरियल स्कूल) में किया गया जिसमें जिलेभर के पटवारी अपने परिवार सहित शामिल हुए।
एकता सम्मेलन सम्मेलन रखने के पीछे मुख्य उद्देश्य पटवारियों को मानसिक रूपसे तनाव मुक्ति दिलाकर उनके परिवारजन को समय देकर एक दिन उपस्थित होकर,अपने दुःख दर्द कार्य को भूलकर सामूहिक भोज कर,परिवार बच्चो ओर खुद को तनावमुक्त करने में एक दिन देने से है।
पटवारी संघ जिलाध्यक्ष नितेश अलावा द्वारा बताया गया कि राजस्व विभाग की रीढ़ पटवारी न सिर्फ राजस्व विभाग,भूअभिलेख के कार्यो को करता है बल्कि अन्य सभी विभागों के कार्यो को मोनिटरिंग कर संचालित करता या करवाता आया है।
आज मध्यप्रदेश का पटवारी सभी शासकीय योजनाओं को जमीन पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,अल्पवेतनमान के बावजूद राजस्व की शाख को बनाये रखने हेतु अपनी समस्याओ से को भूलकर 12-14 घण्टे सक्रिय रहकर कार्य करते आये है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मानसिक शारीरिक रूपसे दबाव बनाकर रातदिन कार्य करने को मजबूर किया जाता है यही नही शासकीय अवकाश चाहे वो होली हो या दिवाली,रविवार हो या अन्य शासकीय अवकाश पटवारी हमेशा ला & ऑर्डर की स्थिति हो या अन्य जगह सभी तरह के शासकीय कार्यो में हमेशा ही ड्यूटी करता आया है। कोरोना महामारी में भी पटवारी 8-10 घण्टे कोरेनटिन,चालानी कार्यवाही,चेक पोस्ट,माशक चैकिंग,बेरिकेडिंग चेकिंग,ओर यातायात में भी ड्यूटी करता रहा लेकिन उसके पास वर्दी नही होने से अनदेखी होती है ओर उसके योगदान को शून्य माना जाता है।
पटवारीयो ओर हो रही लगातार कार्यवाही से असन्तोष पटवारीयो में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए ही ये आयोजन किया गया ताकि पटवारी मानसिक तनाव से दूर हो।
कार्यक्रम में लगभग 120 पटवारी ओर उनके परिवार ने भाग लिया जिसमे नृत्य,गायन,सामुहिक नृत्य आदि कार्यक्रम किये गए इस दौरान सभी महिला पटवारी आदिवासी सांस्कृतिक ड्रेस में नजर आयी और प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरुस्कार जिलाध्यक्ष, जिला सचिव के हस्ताक्षर से प्रदान कर सभी प्रतिभागियों के मनोबल बढ़ाया गया,संचालन शुषमा जमरा,रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले भर के सभी पटवारीयो का सहयोग रहा।
Share on WhatsApp



