जिला पत्रकार संघ, भाजपा व आदिवासी समाज सहित अन्य संगठनों ने किए आयोजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
एसपी विपुल श्रीवास्तव का विगत दिवस आलीराजपुर से नरसिंहपुर स्थानांतरण हो जाने के बाद उनके बिदाई समारोह का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। शनिवार को जिला पत्रकार संघ, भाजपा, आदिवासी समाज सहित अन्य संगठनों ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर व अन्य स्थान पर विपुल श्रीवास्तव का पुष्पमाला पहनाकर उनके द्वारा जिले में किए गए कार्यो को याद किया गया। इस दौरान गुलदस्ता एवं मिठाई खिलाकर एसपी श्रीवास्तव के सद व्यवहार की प्रशंसा भी की गई। ज्ञात हो कि विगत 3 वर्ष पूर्व विपुल श्रीवास्तव आलीराजपुर आए थे एवं उसके बाद से उनके द्वारा कानुन व्यवस्था को लेकर जो कदम उठाए गए थे उसके चलते क्षेत्र में कभी कोई अप्रीय घटना घटित नहीं हुई। कोरोना काल के दौरान संपूर्ण जिले में उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को मार्गदर्शन दिया गया था उससे पुलिस कर्मीयों द्वारा आम जनों की जो सहायता की गई थी उसको जिलेवासियों द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा।
एसपी श्रीवास्तव की कार्यशेली हमेशा याद आएगी
जिला पत्रकार संघ के संरक्षक रघु कोठारी, अशोक ओझा, संयोजक विक्रम सेन,आशुतोष पंचोली,जिला अध्यक्ष आशीष अगाल, महा सचिव हितेन्द्र शर्मा, गिरिराज मोदी, रफीक कुरेशी, मनीष अरोड़ा, चिराग थेपडिया, समाजसेवी कृष्णकांत बेडिया ने एसपी श्रीवास्तव को पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान संयुक्त रूप से चर्चा करते हुए पत्रकारों द्वारा कहा गया कि एसपी श्रीवास्तव द्वारा जिले में कानून व्यवस्था मे जो सुधार किए गए है वह तारीफ के काबिल है। पत्रकारों ने कहा एसपी श्रीवास्तव द्वारा जिले में समस्त थानों में जिस प्रकार से व्यवस्था बनाई गई थी जिसके चलते कानुन व्यवस्था में कहीं कोई बड़ी दिक्कत सामने नहीं आई उनकी यह कार्यशेली हमेशा याद आएगी।
भाजपा नेताओं ने दी बिदाई
एसपी कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान , कटठीवाड़ा जपं के पूर्व अध्यक्ष भदू भाई पचायाए पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, पार्षद कांतिलाल राठौड़, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत आदि ने एसपी विपुल श्रीवास्तव का पुष्पमाला पहनाकर उनके स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी बिदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आदिवासी समाज ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी विदाई
जिले में सबसे अधिक समय तक पदस्थ रहकर कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में बेखूबी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले सरल,सहज हसमुख स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी पुलीस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव का स्थानंतरण नरसिंहपुर हो जाने से आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी अलीराजपुर की ओर से ग्राम इंदरसिंह की चैकी,चंदरसिंह भगत की वाड़ी में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव की भूरी भूरी प्रसंशा की ओर कहा कि ऐसे अधिकारी बिरले ही होते हैं जो सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ ही आम जन को विश्वास में लेकर कार्य करते हैं,जिसके परिणाम स्वरूप जिले में कानून व्यवस्था का उम्दा उदाहरण पेश किया है एवं अपराधों पर अंकुश लगा में कोई कसूर नही छोड़ी है।
आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले की आदिवासी संस्कृति के प्रतिक के रूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गई, विदाई के दौरान अधीक्षक महोदय से पूछा गया कि इस आदिवासी जिले में इन तीन सालों में आपको क्या अच्छा लगा ओर हम को किस ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है,तब महोदय ने कहा, की इस जिले में आने के पहले तरह तरह की बातें की जाती थी।ज्यादातर अशिक्षित लोग होने से क्राइम अधिक होते है। परंतु हमने देखा कि यहाँ के लोग बहुत ही सरल,सौम्य स्वभाव के ओर व्यवहारिक हैं और अन्यत्र जिलों की तरह कोई भी झुठी शिकायते कभी नही करते हैं,और हम ने ऐसी शिकायते बहुत देखी हैं,जो नशे व जमीन के विवादों के कारण महिला अपराध व पारिवारिक झगडे बढ़ते है। जिन्हें रोकने के लिए आप जैसे सामाजिक संगठनों के साथ ही युवाओँ को आगे आकर सामाजिक,संवैधानिक जागृति लाने की आवश्यकता है।यहां आपके सामाजिक संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।यहाँ बेटियों एवं महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए भी जनजाग्रति लाने की जरूरत है।
कार्यक्रम को आकास जिला उपाध्यक्ष केरम जमरा,महासचिव भंगुसिंह तोमर, समास के चतरसिंह भगत,जय आदिवासी युवा शक्ति के प्रभारी मुकेश रावत, उपाध्यक्ष अरविंद कनेश,आदिवासी समाज महिला मंडल की संगीता चौहान ,प्रीति डावर,आदि ने सम्बोधित किया ओर उनके उज्जवल भविष्य की की शुभकामनाएं दी उसके पूर्व फूलमाला एवं फूल गुच्छ से सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर सम्मानित किया।इस अवसर पर लालसिंह डावर जोबट,जितेंद्र चौहान ,रोहित पडियार,सलाम सोलंकी,अजमेर सिंह भिंडे,अंतरसिंह कलेश,राकेश भिंडे,भारतसिंह चौहान ,रवि रावत, बिरज चौहान , गुलाबी तोमर, रामतु कलेश, विजया चौहान, विद्या डोडवे, फूलबाई रावत, मंजू लोहारिया,ऋषिका वसावा, श्वेता तोमर सहित आकास, अजाक्स, जयस,एसीएस,महिला मंडल के सदस्य एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजाक्स के जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत एवं आभार जयस जिला अध्यक्ष विक्रम चौहान ने माना।
Share on WhatsApp


