बंसीलाल राठौड़ बने राठौड़ समाज के अध्यक्ष

 समरसता और नैतिकता के लिए करेंगे सामूहिक प्रयास 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

राठौड़ समाज के पूर्व अध्यक्ष सीताराम राठौड़ और पूर्व उपाध्यक्ष राजू राठौड़ की अगुयाई में एक वृहद बैठक नवीन कार्यकारिणी के लिए  समाज भवन में आयोजित की गई । 
बैठक में सर्वानुमति से  बंसीलाल (गबु) राठौड़ को अध्यक्ष ,सुनील गेंदालाल राठौड़ को उपाध्यक्ष , कैलाश राठौड़ को सचिव और राकेश नारायण को कोषाध्यक्ष पद पर  निर्विरोध मनोनीत किया गया |
अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बंसीलाल राठौड़  ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास से प्रभार की जिम्मेदारी दी है। इस हेतु समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहूंगा। समाज को मजबूत बनाने के लिए समाज के युवा से लेकर महिला शक्ति और बहनों तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत समाज मे समरसता व नैतिकता की प्रबलता हेतु सामूहिक प्रयास निरन्तर किये जायेंगे ।

समाज की नई कार्यकारणी मनोनीत किये जाने पर अलीराजपुर समाज अध्यक्ष एवं म प्र क्षत्रिय महासभा उपाध्यक्ष- किशनलाल राठौड़, युवा अध्यक्ष एव म प्र क्षत्रिय प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष -कमल राठौड़, जोबट समाज अध्यक्ष - महेश राठौड़, कपिल राठौड़ जोबट (म प्र प्रांतीय राठौड़ क्षत्रिय युवा सभा रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान प्रकोष्ठ मुख्य संयोजक) जोबट युवा प्रभाग गजेंद्र राठौड़, खट्टाली से धनराज राठौड़ आदी ने कार्यकारणी सदस्यों को बधाई संदेश प्रेषित किये l बैठक में मांगीलाल, दिनेश, मोतीलाल, जगदीश, कमलेश, रामनारायण, डिंपू, अंकुश, प्रवीण, संजय, सचिन, रविन्द्र, कुलदीप, जितेंद्र, राकेश, राधेश्याम, हुकुम आदि समाजजन मौजूद थे l अंत मे तरुण राठौड़ ने सभी का आभार व शुभकामना व्यक्त कर बैठक को विराम दिया l

Share on WhatsApp