पार्षद रीतू डावर की किस्मत का चमका सितारा

मप्र शासन ने अलीराजपुर नपा अध्यक्ष के पद पर किया नियुक्तबुधवार नपा अध्यक्ष पद की लेंगे शपथ

आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
किस्मत के खेल बड़े ही निराले होते है। कब किस्मत चमक जाए और कब किसके सितारे गर्दिष में आ जाए यह कोई नहीं कह सकता। साल 2017 में यहां संपंन हुए नपा चुनाव में भाजपा प्रत्याषी भदु भाई पचाया ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए लाख जतन किए। पूरी भाजपा एक ताकत से उन्हें जीताने में  लगी। सूत्रों की माने तो इस चुनाव में करीबन एक खोखा भी खर्च हो गया। बावजूद इसके भदु भाई करीबन 115 मतों के बहुत मामूली अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए हालांकि भाजपा के 14 पार्षद जरुर चुनाव जीते थे। इनमें से वार्ड 8 से पार्षद का चुनाव रीतेष डावर भी जीते थे। इसी दौरान समय का पहिया घूमता रहा और साल 2020 जाते जाते नपा अध्यक्ष सेना पटेलजी के लिए भारी पड़ा और मप्र शासन ने उन्हें एक मामले में हुई कथित षिकायत की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दिनांक 23 दिसंबर 2020 को जारी आदेष के तहत अध्यक्ष पद से हटा दिया। ष्षासन के इस आदेष के खिलाफ सेना पटेलजी माननीय उच्च न्यायालय गई और रीवीजन दायर की। किंतु समाचार लिखे जाने तक उन्हें उच्च न्यायालय से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली।

34 दिन बाद जारी हुए आदेष
दिसंबर 2020 की 23 तारिख को शासन ने नपा अध्यक्ष सेनाजी पटेल को पद से हटाने के आदेष जारी किए थे उसके ठीक 34 दिन बाद 25 जनवरी 21 को मप्र शासन ने वार्ड 8 के पार्षद रीतू डावर को आगामी आदेष तक नपा अध्यक्ष पद पर मनोनित करने के आदेष जारी कर दिए। इस ढंग से रीतू डावर की किस्मत का सितारा चमका और बिना अध्यक्ष का चुनाव लड़े ही रीतू भाई को अध्यक्ष का पद मिल गया।


बड़ा सवाल आखिर किस किसकी चली?
 हालांकि अध्यक्ष बनने के लिए अन्य कई दावेदार अपनी योग्यता और भाजपा संगठन व सरकार में अपने अपने संपर्को के आधार पर प्रयासरत थे किंतु अंततः वरिष्ठ नेताओं ने युवा, मिलनसार व हंसमुख रीतू भाई पर भरोसा जताया और उनके नाम पर मुहर लगाई। नपा अध्यक्ष पद पर युवा रीतू डावर के मनोनयन से कई सारे समीकरण बने है और भोपाल स्तर से पार्टी ने आलीराजपुर जिले में कई सारे संकेत व संदेष दे दिए है। रीतू डावर को नपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने के बाद जिले की भाजपा फिजा में यह बात सामने आ रही है कि रीतू डावर को नपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कराने में भाजपा के आखिर किस नेता की कितनी चली हैं। फिलहाल भाजपा में इस समय कोई सुगबुहाट नहीं है और पूरी पार्टी रीतू डावर के नाम पर एकमत दिखाई दे रही है। भाजपा के सभी नेताओं ने आज भाजपा कार्यालय पर पहंुचकर रीतू का स्वागत किया और हर्ष जताया है।

27 जनवरी को लेंगे अध्यक्ष का प्रभार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान , नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल,पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता दशरथसिंह चंदेल, जिपं सदस्य इंदरसिंह चैहान, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर आदि ने पुष्पमाला पहनाकर रितेश डावर का स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने बताया कि नव नियुक्त नपा अध्यक्ष रितेश डावर 27 जनवरी बुधवार को दोपहर 12.30 बजे नगर पालिका में पहुंचकर शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद वार्ड क्रमांक 3 स्थित राजवाड़ा में होने वाले सीसी रोड़ निर्माण के भुमिपूजन कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे शामिल होंगे। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम मे अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागरसिंह चौहान , पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, वार्ड पार्षद संतोष थेपडिया की उपस्थिति में किया जाएगा। 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल द्वारा नगर पालिका में ध्वाजरोहण किया जाएगा। डावर की इस नियुक्ति पर पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोंटी डावर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, मोंटू शाह, अंकित शाह, अभिषेक गेहलोत, पार्षद कांतिलाल राठौड़, महेश भिंडे, आनंद सोलंकी आदि ने हर्ष जताया है।

Share on WhatsApp