सतीश पैंदाम के खिलाफ हिंदू युवा जनजाति संगठन ने सोंपा ज्ञापन की कारवाई

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 

हिन्दु युवा जनजाति संगठन ने आज सोंडवा पुलिस थाने पहुंचकर बिरसा ब्रिगेड प्रमुख सतीश पैंदाम पर कारवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोंपा है ..ज्ञापन मे सतीश पैंदाम पर अलीराजपुर जिले को बदनाम करने संबंधी तथ्य रखने के आरोप लगाऐ गये है ज्ञापन मे आरोप लगाया गया है कि झाबुआ  लाइव को इंटरव्यू देते समय सतीश पैंदाम ने यह बात कही कि आदिवासियों की स्थिति बेहद खराब है ओर अलीराजपुर जिले मे तो लड़कियों को बेचा जा रहा है |


ज्ञापन मे कहा गया है कि सतीश पैंदाम ने ऐसा बोलकर आदिवासियो का अपमान किया है जबकि आदिवासी समाज हमेशा अपनी बहन बेटियों को मान सम्मान देता आया है ओर अलीराजपुर जिले का लिंगानुपात  के आंकड़े भी साबित करते है कि लड़कियां यहा सम्मान पाती है ज्ञापन मे सतीश पैंदाम पर कानूनी कारवाई की मांग की गयी है ज्ञापन सोंपने वालो मे मांगीलाल रावत सरपंच (ओझण ),ढेडु भाई  डाबर (खंड कार्यवाहक Rss),कुंवरसिंह जमरा(खंड व्यवस्था प्रमुख) मुकेश खरत,वीरेन्द्र खरत,गुलाब रावत,मिथुन डोडवा भुवान कनेश  (ओझड ) आदि उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp