सांसद गुमान सिंह डामोर करेंगे ब्रह्मलीन पंडित नाना महाराज की स्मृति में पांच दिवसीय नानी बाई के मायरे की कथा का शुभारंभ

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

कृष्ण मंदिर जोबट के ब्रह्मलीन पंडित नटवरलाल जी शर्मा (नाना महाराज) के द्वितीय पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय संगीतमय नानी बाई के मायरे का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर के द्वारा कल शाम 7:00 बजे किया जाएगा। कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित रघुनंदन शर्मा ने बताया कि शनिवार से इस पांच दिवसीय नानी बाई मायरे का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर के द्वारा होगा समापन 13 जनवरी को होगा। 

जिसमें रतलाम के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अनिरुद्ध मुरारी जी के द्वारा नानी बाई के मायरा का वाचन किया जाएगा इस महोत्सव के दौरान नगर की दिवंगत गणमान्य समाजसेवीयो को श्रद्धांजलि अर्पित का आयोजन भी रखा गया है सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में अनेक संत समाज समेत अनेक पार्टियों से जुड़े नेताओं व सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भी  सानिध्य रहेगा। समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से आव्हान किया गया है। पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ,शिक्षक राजेंद्र कोदें, समाजसेवी गजेंद्र राठौड़ भाजपा मंडल महामंत्री वासुदेव वाणी जयंतीलाल राठौड़ शिवगंगा प्रमुख मोहित जैन योगेंद्र श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव हीरालाल वाणी गोपाल परमार हर्ष राज शर्मा आदि कार्यकर्ताओं द्वारा इस्पात देसी नानी बाई के मायरे की तैयारी जोर शोर से की जा रही है |
Share on WhatsApp