बड़ा सवाल / आपके आदेशों के बाद यह सब कुछ केसै संभव ???
आखिर क्या कारण है जो सीएमएचओ साहब को हर बार छोड़ दिया जाता है
जिले की जनता जानना चाहती है कि क्यो नही हो रही कार्रवाई
हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले में सैकड़ों झोलाछाप बंगाली डॉक्टरों आदि के द्वारा बिना कोई खौफ के धड़ल्ले से क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। कलेक्टर साहब आपके द्वारा कई बार मीटिंग में इन फर्जी डॉक्टरों और बंगाली डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए थे। उसके बावजूद भी सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके के संरक्षण से पूरे जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक। आपने जिले के 2 बड़े अस्पतालों को तो सिल करवा दिया ठीक है। लेकिन जो सीएमएचओ के संरक्षण से चल रहे अवैध क्लीनिक पर कारवाई कब होगी। क्या वहां पर भी कोई गरीब की मौत का इंतजार है। या और कुछ ???
कलेक्टर साहब आपसे एक सवाल तो बनता है कि आप सीएमएचओ पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हो आपकी इन सीएमएचओ साहब पर इतनी मेहरबानी क्यों हैं। इन अवैध बंगाली डॉक्टर व झोलाछाप डॉक्टरों के अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं। एक कार्रवाई तो सीएमएचओ साहब पर भी बनती है।
*बंगाली चिकित्सक प्राइवेट अस्पताल से मिलती है मोटी कमाई*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी बाहुल्य जिले में जहां एक और स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं चिकित्सकों की कमी है वहीं दूसरी ओर जिले में इसका फायदा बंगाली व झोलाछाप चिकित्सक भी जमकर उठा रहे हैं। फायदा उठाएंगे भी सही क्योंकि सीएमएचओ साहब की मेहरबानी से बहुत ही फल फूल रहे हैं।
