मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गोयल द्वारा नानपुर गोपाल गोशाला का निरीक्षण किया

मुख्य न्यायाधीश द्वारा सपरिवार गो पूजन व गो ग्रास का धर्म लाभ लिया 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

मजिस्ट्रेड महोदय द्वारा पूरी गोशाला का भ्रमण कर गायों की स्थिति का जायजा लिया।साथ ही चारे का गोडाउन और पानी के प्रबंधन का भी निरीक्षण किया ,वही  गायों के उपचार के बारे में भी जानकारी ली ।साथ ही समय समय डॉक्टर की उपस्थिति के बारे में भी देखा ।


उचित प्रबन्धन पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
गोपाल गोशाला के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर गुप्ता के द्वारा बताया गया कि गोशाला में खट्टाली ,अलीराजपुर, जोबट, नानपुर मिल कर समिति है। जो  गोशाला में दिन हीन कमजोर गायों को खरीद लेते है ताकि उन्हें कोई कटने के लिए नही बेच सके । ऐसी गायों की यह देख भाल और सेवा की जाती है । साथ ही जो गोवंश असहाय व लावारिस है उन्हें भी संरक्षण दिया जाता है ।
साथ ही उपस्थित  संतोष भाई वाणी , बाबुड़ा भाई ने गायों की व बछड़ो के साथ बीमार गायों की संख्या के बारे में बताया ।
मजिस्ट्रेट महोदय ने पूरे परिवार के साथ  गो माता व बछड़े का पूजन किया।गोशाला के पं कमलेश जी नागर  द्वारा पूजन करवाया गया । वही गोग्रास में गुड़ हरा चारा व घाट का सेवन भी  गो माता को करवाया गया ।
निरीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट महोदय ने खुशी जाहिर करते हुए समिति को साधुवाद दिया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में गोशाला का होना  बहुत अच्छी बात है गायो की ऐसी सेवा बहुत ही सराहनीय है।वही कहा कि में और मेरा परिवार गोशाला में दर्शन के लिए पुनः आएंगे ।

 इस अवसर पर समिति के सीताराम वाणी ,केशव वाणी, संतोष भाई  वाणी, कमलेश वाणी ,नटवर वाणी, जगदीश वाणी , संजय राठौड़,  विवेकानद गुप्ता , नरेंद्र माली आदि उपस्थित थे ।
Share on WhatsApp