आदिवासी अधिकार दिवस 13 सितम्बर की 13 वर्षगांठ पर बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी पर विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी संगठन ( जयस) ने राष्ट्रपति/राज्यों के राज्यपालो के नाम पे सोपे ज्ञापन
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
13 सितम्बर राष्ट्रीय स्तर पर विश्व आदिवासी अधिकार दिवस (UNDRIP 13 सितम्बर) मानने की तैयारी पूरे देश एवं विदेश मेंआदिवासी समुदाय कर रहा था।क्योंकि 13 सित.विश्व के आदिवासी समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसी दिन सन 2007 में सँयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व के आदिवासीयो के अधिकारों की घोषणा की थी इसी सिलसिले में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भारत के सभी आदिवासी समुदायों के बीच समन्वय स्थापित कर समन्वय मंच भारत के तत्वावधान में पहली बार 13 सितम्बर 2016 को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर अंतराष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया था।दूसरा नागपुर (महा.) 2017,तृतीय रांची(झारखंड)2018 |
चतुर्थ मैसूर (कर्नाटक)2019/ गांधीनगर (गुजरात) में यह आयोजन होते आ रहे है। ज्ञात हो पिछले वर्ष के कार्यक्रम में जिले से भी 02 प्रतिनिधि मंडल ने दोनों स्तर पर सहभागिता की थी मैसूर (कर्नाटक) हेतु केरम जमरा के नेतृत्व में जिला प्रतिनिधित्व मंडल एव गांधीनगर (गुज.) नितेश अलावा के नेतृत्व में जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सहभागिता दी थी।एव जिला स्तर पर आजाद भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। किंतु वर्तमान समय मे वैश्विक महामारी कोरोना के चलते एक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन नही करते हुवे 5 दिवस दिनांक(9-13 )कार्यक्रम गूगल मीट/ बेबीनार के माध्यम से किया गया। जिसके माध्यम से देश एव विदेशों से आदिवासी समुदाय के लोग आपस मे जुड़े एवं अपने अधिकारों के लिए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंतिम दिन महामहिम राष्ट्रपति मोहदय एव महामहिम राज्यपाल मोहदय के नाम से ज्ञापन सोपे गये इसी कड़ी में जिला मुख्यालय सहित नानपुर, खट्टाली,जोबट, आम्बुआ, भाबरा, छकतला, सोण्डवा, सहित अनेक क्षेत्रों से ज्ञापन सौंपे गये। दिनांक 13 सितम्बर समय शाम 8 से 10 के मध्य नेशनल एव इंटरनेशनल बेबीनार का आयोजन किया गया उक्त बेबीनार में।
महामहिम राज्यपाल(छत्तीसगढ़)अनुसुईया उईके जी सुमोना खन्ना जी सुप्रीम कोर्ट की वकील ओमकार मरकाम जी पूर्व आदिम जाति कल्याण मंत्री (म०प्र०)
पी०एल०खरते जी इन्दोर(म०प्र०)
सहित अनेक वक्ताओं द्वारा बेबीनार के माध्यम से संबोधित किया।
आज देश भर में आदिवासी अधिकार दिवस पर ज्ञापन दिए गए जिसमे ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी पर श्रीगुमान सिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया। 5 वीं 6 वीं अनुसूची और बढ़ती बेरोजगारी बेकलॉग पद भर्ती को लेकर दिया।
उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता कैलास सोलंकी, भारत सिंह मौर्य, सुरेंद्र मायडा, तेनसिंह डावर,लालसिंह, दितु चौहान गौरव जमरा, भदु मौर्य, नवीन मौर्य,मुकेश जमरा, सुरेंद्र चौहान, जीतू मौर्य, रमेश मण्डलोई, राकेश चौहान, आसम निंगवाल,वेस्ता सोलंकी, निर्भय पटेल, नानबू बघेल, कैलास चौहान, कांतिलाल डावर,आदि उपस्थित हुए।
Share on WhatsApp

