40 वर्षों की शिक्षकीय सेवा से भारतसिंह अजनार की सेवानिवृति पर स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट

उत्क्रष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व प्रधान पाठक भारतसिंह अजनार का शिक्षकीय व्यवसाय से 40 वर्षों की सेवा से सेवानिवृत पर विद्यालय स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी| 


उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ भारतसिंह अजनार ने अविभाजित झाबुआ-आलीराजपूर जिले में निरतंर प्राथमिक शिक्षक, होस्टल अधीक्षक के पदों पर 40 वर्षों से अधिक सेवा दी जिसके चलते क्षेत्र के कई विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन होकर कार्य कर रहे हैं| वर्तमान में स्वयं का पुत्र डॉक्टर योगेश अजनार एमडी होकर झाबुआ सिविल हास्पिटल में सेवा दे रहे हैं|अजनार ने अपनी सेवानिवृत पर विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुवे  कहा कि वे अपने सेवाकाल में अनुशासित रहकर हमेशा समय के पांबद व निष्पक्ष रहे जिसके चलते उन्होंने निर्बाध रहकर 40वर्ष की सेवा पूर्ण की| उन्होंने अपने पारिवारिक संघर्ष के बारे में बताया|

अजनार की सेवानिवृति पर उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने कहा कि विद्यालय को निरतंर अनुशासित ढंग से चलाने के लिए अजनार सर को हमेशा याद किया जाएगा| बीआरसी राजेंद्र बैरागी ने प्रधान पाठक अजनार के संघर्ष को अनुठा बताया|इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सिराजुद्दीन शेख,शाहीद शेख,केशरसिंह बामनिया,डॉक्टर योगेश अजनार, वसुंधरा वाणी ने भी संबोधित किया| कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता ने किया| आभार माॅडल स्कूल के पूर्व प्राचार्य व शिक्षक महेंद्र गोयल ने माना|


Share on WhatsApp