भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी खट्टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली में जैन मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर जन्म कल्यानक़ काफ़ी उत्साह पूर्वक जैन समाज द्वारा मनाया गया उक्त जन्म कल्याणक कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज व ब्राहमं समाज के समाज जनो ने सहभागिता की एवं उक्त पर्व को काफ़ी उत्साह पूर्वक भाई चारा की भावना से मनाया।

बुधवार सायंकाल 4:30 बजे के बाद जैन उपाश्रय में भगवान महावीर के जन्म की आरती धूमधाम से उत्साह पूर्वक उतारी गई उपाश्रय में विभिन्न बोलियाँ बोली गई सर्वाधिक बोली चोदाह सपना जी में महा लक्ष्मी जी की रही पश्चात भगवान के पट खोले गए पट खोलने के बाद तीन आरती एक साथ उतारी गई पश्चात मंगल दिवा एवं ग़ोतम स्वामीजी की आरती उतारी गई। पश्चात दादा गुरुदेव राजेंद्र सूरी स्वरजीकी आरती उतारी गई। 

सभी आरतियों की बोली लेने वाले लाभार्थी परिवारो ने उत्साह पूर्वक आरती उतारी एवं धर्म आराधना की कार्यक्रम के पश्चात महिला मंडल द्वारा चोदाह सपना जी को अपने अपने सिर पर जिन्होंने बोलियाँ ली थी उठाकर जुलूस निकला सोसीयल डिस्टांसिंग का पूर्ण ध्यान रखकर मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ उपाश्रय में प्रतिदिन कल्पसूत्र का वाचन किया जा रहा है।

Share on WhatsApp