सद्भावना की शपथ में पुलिस कर्मियों ने संवैधानिक तरीके को अंगीकार करने की सौगंध ली

 नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

नानपुर थाना अंतर्गत आज पुलिस थाना ग्राउंड में सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई गई। सद्भावनादिवस पर सभी पुलिस कर्मियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतीयों की भावनात्मक एकता व सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली तो वहीं हिंसा का सहारा लिए बगैर सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा पूरे जिले के सभी थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए। आज नानपुर थाने पर भी सदभावना दिवस मनाया गया ।

थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर व सभी पुलिस स्टाफ ने यह कार्यक्रम मनाया गया।साथ ही स्वच्छता ,स्वास्थ्य ,शिक्षा के प्रति सदैव सकारात्मक सहयोग की भावना भी रखी ।

Share on WhatsApp