कट्ठीवाड़ा में घर लौटती ख़ुशीयां

कोरोना संक्रमण को तेजी से हराती जनता

कस्बे में बने कुल सात कंटेंमेंट झोन में से अब केवल एक ही बाकी

तहसीलदार, डॉक्टर, टीआई, जनता के समन्वित प्रयास सफल

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट


क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की घटनाओं में  तेजी से कमी आती जा रही है, इससे प्रभावित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर आते जा रहे है। केवल एक संक्रमित शुक्रवार को मिला है जो कि पुरी तरह से स्वस्थ है। क्षेत्र में 16 जुलाई से अब तक लगे 7 कंटेंमेंट झोन में से केवल 1 ही बचा है। तहसीलदार संतुष्टि पाल, स्वास्थ्य विभाग, टीआई और जनता के समन्वित प्रयासों से सफलता  मिली। 

16 जुलाई को पहले कोरोना संक्रमित के मिलते ही कट् ठी वाड़ा  क्षेत्र की जनता में भय हो गया था, किन्तु फिर लगातार संक्रमित मिलते रहने से पूरा क्षेत्र कंटेंमेंट झोन से भर गया था। क्षेत्र में अब तक 18 पाज़िटिव केस प्राप्त हुए थे जिनमें से अधिकृत तौर पर 10 संक्रमित  स्वस्थ होकर अपने घरों की और लौट गए है। स्वास्थ विभाग के सूत्रों के अनुसार शनिवार तक छः अन्य सदस्य भी घरों की और स्वस्थ होकर लौटेंगे। 

फीके रह गए त्यौहार
कोरोना संक्रमण के चलते ना केवल संक्रमितों के लिए रक्षा बंधनकि पर्व फीका हो गया, उनके परिजनों के लिए भी पर्व सुना सुना रहा। क्षेत्र में होने वाली पर्व की उमंग कहीं दिखाई नही दी। व्यापार पर भी इसका असर पड़ा। किन्तु अब राज्य सरकार के नए निर्देशों से जनजीवन फिर से पटरी पर आते दिखाई दे रहा है।

25 दिनों में 18 पॉजिटिव, अब तक लिए 772 सेम्पल
अप्रेल माह से अब तक कुल 772 सेम्पल क्षेत्र में लिए गए जिनमें से मात्र 25 दिनों में 18 संक्रमण के केस मिले। तहसीलदार संतुष्टि पाल ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर भी उन्होंने प्रशासन को पुरी संवेदनशीलता के साथ जनता से जोड़े रखा, उसके आत्मविश्वास को बनाए रखा और पर्याप्त सावधानी, प्रतिबंधों से कोरोना की चेन को तोड़ने में कामयाब हुए। बीएमओ डॉ नरेन्द्र भयडिया, डॉ पवन देवड़ा और उनके दल के साथ टीआई एमएस कटारा की मेहनत भी क्षेत्र को कोरोना संक्रमण मुक्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रही। 

Share on WhatsApp