गलवान घाटी में वीर जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में रक्तदान शिविर आयोजित

52 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ 
युवाओं में देशभक्ति का जज्बा कुछ अलग ही नजर आया 
प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
गोविंद भयडीया के नेतृत्व में शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति अलीराजपुर द्वारा फुलमाल क्षेत्र के अंदर ग्राम पंचायत कुडवाट में विशाल रक्तदान शिविर रखा गया । जिसमें 3 महिला सहित 52 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । टीम रक्त दूत अलीराजपुर व जिला चिकित्सालय की टीम का विशेष  सहयोग रहा ।उक्त शिविर गलवान घाटी में 20 जवान शहीद हुए सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।

हम देश की सीमा पर तो नहीं जा सकते हैं लेकिन युवा देश की सीमा के अंदर जो भी कर सकते हैं हमने करने का कोशिश कि यह रक्तदाताओं व आयोजकों का कहना था ।आज 1 सप्ताह के अंदर शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में दूसरा रक्तदान शिविर संपन्न हुआ । पहला रक्तदान शिविर गुजरात इंदु ब्लड बैंक पहुंचकर 28 युवाओं ने रक्तदान किया था। शिविर के लिए आभार  गणेश डावर ,जसवंत डावर ,किशन डावर ,बारीया सर ,रागेश जमरा ,पिकेस चोहान, हितेष डावर ,विजय डुडवे ,किसन डावर ,निलेश सस्तिया ,विजय जोकटीया ,डॉक्टर प्रेमय रेवडीया ,प्रेम प्रकाश गुप्ता आदि  आयोजन में सभी सहयोगी जनो के लिए व्यक्त किया ।



Share on WhatsApp