सालो से पानी की तकलीफ झेल रहे लोगो की सांसद महोदय ने सहायता की

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 
आम्बुआ में आवास फलिये के टेकडे पर रहवासियों को सालो से पानी की समस्या आ रही थी स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने माननीय सांसद महोदय को अवगत कराकर सांसद निधि से बोरिंग खुदवाकर 2HP की मोटर डलवाकर पूरे आम्बुआ आवास के लोगो की दिक्कते दूर कर दी 
श्री भगीरथ चौहान ने बताया की सालो से हम आवास के लोगो की पानी की समस्या का आज माननीय सांसद महोदय ने निराकरण कर दिया है  श्री चौहान व आवास के लोगो ने सांसद महोदय के साथ साथ आम्बुआ के स्थानीय नेता मंडल अध्यक्ष श्री जुवानसिंग रावत , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री विकाश माहेश्वरी , अनिल खंडेलवाल , कालिया पचाया आदि को धन्यवाद दिया

Share on WhatsApp