जलवायु परिवर्तन की समस्या का निदान पर्यावरण संरक्षण के बिना संभव नही है
सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोण्डवा मै विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद शिक्षा केन्द्र सोण्डवा में बागवानी एवं परिसर की साफ-सफाई की गई और परिसर में पौधा रोपण कर आगामी समय में उपस्थित प्रत्येक कर्मचारी को एक-एक पौधा लगाकर जिसकी देख-रेख करने की एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ बीआरसी भंगुसिंह तोमर ने दिलाई और कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी समस्या है,
इस समस्या का निदान पर्यावरण संरक्षण के बिना संभव नही है, इसलिए वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण की समस्या को जल,जंगल एवं प्रकृति को संरक्षित करते हुए, पौधा रोपण कर संतुलन बनाया जा सकता है।इस अवसर पर बीएसी रायसिंह आवासीय, कलसिंह डावर, सागरसिंह निंगवाल, सीएसी कांतिलाल ठकराव, जितेंद्रसिंह चौहान,देवीसिंह चौहान,दिनेश ठकराला, विजय जमरा,लेखपाल शम्भूदयाल दोहरे, दिनेश वागद्रे ,वालसिंह सोलंकी, केरम सिंह डोडवे आदि कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp

