आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आम्बुआ नगर के जाबांज सेवाधारी व अधिकारी कोरोना महामारी के लगभग 70 दिन बीत जाने के बाद भी अपनी सेवा दे रहे है सभी का एक स्वर में कहना है कोरोना को हराना है :-
1. आम्बुआ नगर की कोरोना महामारी के कारण मार्केट खुलने व बंद को लेकर जिला प्रशासन अलीराजपुर में पदस्थ श्री शशांक दुबे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार ) अलीराजपुर ने कई बार आम्बुआ आकर व्यापारियों से मिलजुल कर व्यवस्थित ढंग से मार्केट खुलवाया व जिला प्रशासन को आर्थिक सहयोग भी आम्बुआ जैसे छोटे कस्बे से दिलवाकर प्रशाशन की मदद की है ।
2. डॉ जयदीप जमीदार आम्बुआ स्वास्थ्य विभाग में बीएमओ के पद पर कार्यरत है कोरोना योद्धा के रूप में डॉ जमीदार पिछले 90 दिनों से अपने परिवार से नहीं मिले व हमारे संवाददाता द्वारा जब भी उन्हें फोन कोरोना से जुड़ी जानकारी हेतु किया वे तुरंत आकर चेक कर परामर्श देते रहें उन्होंने कई बार रात में आकर (एक डॉक्टर भगवान का रूप होता है ) उसकी मिसाल पेश की है ।
3. श्री विकास कपीस आम्बुआ थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं इन्होंने कोरोना योद्धा के रूप में इन 70 दिनों में गांव से बाहर टेकरी मंदिर पर अस्थाई टेंट लगाकर वहाँ रहे व कोरोना से लड़ने में हर समय जब जरूरत लगी वहां कुछ गरीब परिवार हो या खाना खिलाना होगा उनकी सहायता कर मदद की है ।
4. डॉ दिलीप चौहान आम्बुआ में पदस्थ हैं कोरोना योद्धा के रूप में इन्होंने पूरे आम्बुआ नगर व ग्रामीण इलाके में घर-घर जाकर स्कैनिंग कर सेवा प्रदान की है श्री चौहान द्वारा कितनी ही बार रात के समय में जब कॉल सेंटर से फोन आने पर प्रवासी मजदूरों की स्कैनिंग कर आम्बुआ को कोरोना से बचाने में अहम भूमिका निभाई है ।
5 . श्री मनीष चरपोटा आम्बुआ पुलिस विभाग में पदस्थ है इन्होंने हर समय आम्बुआ नगर की बाहर से आने वाले लोगो की सतत निगरानी कर व मार्केट में भीड़ न हो उसके लिए जरूरत पड़ने पर डंडे भी बरसाए लेकिन कोरोना से भी बचाया है ।
आम्बुआ के सभी समाज के लोगों व पत्रकार संघ के सदस्यों ने सभी कोरोना योद्धा के रूप में कार्यरत सवास्थय विभाग के डॉ. जयदीप जमींदार , डॉ हितेश मसीह , डॉ दिलीप चौहान , डॉ सविता डावर , सिस्टर प्रमिला सोलंकी , रीना डावर , सुमिता जॉन , सिंपल सिस्टर ,समस्त स्वास्थय विभाग के साथ पुलिश विभाग के थाना प्रभारी श्री विकाश कपीश , सब इंसपेक्टर अफजल खान , सब इंसपेक्टर श्री मडु सिंग नायक , श्री मनीष चरपोटा , श्री अजय खरते ,श्री भुवानसिंग मौर्य ,श्री लेखराम अवचरे , श्री दुलेसिंग , श्री आराम जमरा ,श्री मंजीत दीवान जी व समस्त कोरोना योद्धा जिन्होंने आम्बुआ नगर को सेवा प्रदान की उनका ससम्मान के साथ धन्यवाद किया ।



