कर्मवीर योद्धाओं का सम्मान कर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की
अलीराजपुर न्यूज डेस्क।
असाड़ा राजपूत समाज द्वारा इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई । प्रतिवर्ष महाराणा प्रताप की जयंती पर समाज की ओर से चल समारोह व मंचीय कार्यक्रम आयोजन किए जाते हैं लेकिन इस वर्ष पूरे देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅक-डाउन होने से प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन के पालन में समाज अध्यक्ष राजेश सिंह राठौर व पदाधिकारीयों द्वारा सादगीपूर्ण तरीके से पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उसके पश्चात जिला चिकित्सालय में जाकर ड्युटी पर सेवारत कर्मवीर योद्धा चिकित्सकों,नर्सेस, स्टाफ व नगर में सभी पांइट पर कार्यरत पुलिसकर्मी व नगरीय निकाय के कर्मियों का पुष्प वर्षा से सम्मान किया गया और ठंडा पेय पदार्थ वितरित किया गया। समाजजनों द्वारा अपने घर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का पूजन किया और साथ ही रात्रि 08 बजे अपने घर के आँगन में रोशनी हेतु दीप जलाने का संकल्प लिया गया। जरूरतमंद सौ परिवारों को खाद्य सामग्री दाल, चावल, आटा, नमक आदि के सौ पैकेट वितरित किये गये। इसके पूर्व भी जरूरतमंदो को 880 पैकेट वितरित किये जा चुके हैं।


