भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने ग्रह ग्राम मै मनाई अंबेडकर जयंती

श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
 मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष माननीय बी डी शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर के जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला के द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती बडे ही सादे रूप से मनाई गई। 
श्री ठकराला ने लाक डाउन का सख्ती से पालन करते हुए अपने ग्रह ग्राम छकतला मै अपने निजी निवास पर बाबा साहेब अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया। उनके द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर तिलक लगा माल्यार्पण किया तथा दीप धूप के साथ पूजन किया। इस अवसर पर उनके द्वारा आशा की गई कि हर भाजपा का छोटा बड़ा कार्य कर्ता इसी तरह सादगीपूर्ण भारत रत्न  संविधान निर्माता की जयंती मनायंेगे।

Share on WhatsApp