कोराना वायरस लाक डाउन के चलते नहीं मनाया स्थापना दिवस समारोह
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
इसी प्रकार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, भाजपा जिला महामंत्री व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ ने भी अपने अपने निवास पर झंडा लगाया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर खापर ने भाजपा जिला कार्यालय पर आकर पार्टी के संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी प्रकार कार्यकर्ता अंकित शाह सहित सैकड़ों अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों ने अपने अपने निवस पर झंडा लगाकर रस्म निभाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने अलीराजपुर न्यूज को भेजे अपने संदेश में बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश अनुसार हमने पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया है। देश में कोराना वायरस के संक्रमण के खतरे के चलते लाक डाउन की स्थिती है। इस घड़ी में पूरी पार्टी देश के साथ खड़ी है। जिलाध्यक्ष ठकराला ने बताया कि जनसंघ से जनता पार्टी की यात्रा करते हुए हमने 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना की।
पंच निष्ठाओं के आधार पर भाजपा का गठन हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने बताया कि आज जब हम 40वां स्थापना दिवस मना रहे हैं तो भाजपा के संविधान में जो पंच निष्ठाएं दी हुई हैं उन्हें स्मरण करना आवश्यक है।
ये है भाजपा की पंच निष्ठाएंः-
1- राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता भाजपा इसको मंत्र मानकर चलती है और इससे कोई भी समझौता न किया है और न करेगी इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़े हैं।
2- लोकतंत्ररू हमारे काम करने की पद्धति फिर चाहे वह पार्टी हो या देश हो, लोकतंत्र पर अटूट विश्वास इसी को लेकर हम चले हैं।
3- सामाजिक और आर्थिक विषय पर गांधीवादी दृष्टिकोण इसको भी हम लोगों ने बखूबी निभाते हुए हम आगे बढ़े हैं।
4- सकारात्मक पंथनिरपेक्षतारू इसको भी हम लोगों ने बखूबी निभाया है। सभी को बराबर का सम्मान देना, सभी का बराबर ध्यान रखना और किसी का भी अपमान नहीं करना।
5- मूल्यों पर आधारित राजनीतिरू इस पर हम लोगों ने कभी भी समझौता नहीं किया है।





