पुत्र की मौत सदमे में वृद्ध पिता की भी मौत

स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल, आसपास के ग्रामीणों की भी की जांच,
ग्रामीण सहमे, प्रशासन ने समझाया
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
अलीराजपुर न्यूज।
 स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाए गए एक युवा ग्रामीण की मौत हो गई। 32 वर्षीय तोलिया नामक उक्त युवक ग्राम अखोली का निवासी है तथा बीते दो.तीन दिनों से उल्टी.दस्त से पीड़ित था। शनिवार सुबह 7 बजे ही 108 एंबुलेंस से उसकी पत्नी गंभीर अवस्था में अपने पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी ।मेडिकल ऑफिसर डॉ मोतीसिंह ने बताया कि उपचार के दौरान ही उक्त युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की अंतिम संस्कार की तैयारी ही चल रही थी कि उसके वृद्ध पिता  दीपपसिंह ;70 की भी मौत हो गई। पिता.पुत्र की मौत को कोरोना से जोड़कर आसपास के ग्रामीण सहम गए।
पिता पुत्र की मौत और सहमे ग्रामीणों के बारे में कलेक्टर सुरभि गुप्ता को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल अंतिम संस्कार को रुकवाया और जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ टीम को मौके पर जाकर वास्तविकता का पता लगाने के निर्देश दिए ।  शाम 6 बजे सीएमएचओ डा प्रकाश ढोके कोरोना विशेषज्ञ डॉक्टर रायकवार, सीबीएमओ डा अमित दलाल,  डीएसपी आशीष पटेल, सीईओ पवन शाह सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता  ग्राम चौकीदार आदि मौके पर पहुंचे ।
टीम ने मृत पिता पुत्र के  शरीर से सैंपल लिए 
पूछताछ में सामने आया कि पिता पुत्र  सहित सारे परिजन डेढ़ माह से अपने गांव में ही है इससे पहले वह गुजरात मजदूरी पर गए थे।  तब भी एहतियात के तौर पर चिकित्सा दल ने घर के एवं आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया कि किसी को सर्दी खांसी बुखार आदि की कोई परेशानी तो नहीं है।  स्वास्थ्य अधिकारियों  और प्रशासन के अधिकारियों ने  ग्रामीणों  को  समझाया कि पिता पुत्र की मृत्यु को कोरोना से जोड़कर नहीं देखें।
Share on WhatsApp