हरी चरी गौशाला में गायों को खिलाकर धर्म लाभ लिया
नानपुर से जितेन्द्र कुमार घोटु वाणी
गोपाल गौशाला नानपुर में बनी पंडित कमल किशोर जी नागर द्वारा बनाई गई गोशाला समिति द्वारा बताया गया कि ऐसे समय महामारी की बीमारी कोराना पीड़ित है। ऐसे में गोशाला में हरी चरी का दान कर लोग लाभ लेने से भी पीछे नही हट रहे है।
गोपाल गोशाला समिति के अध्यक्ष संतोष वाणी, जितेंद्र वाणी, लीलाराम वाणी, केशव वाणी, ओम प्रकाश, तरुण वाणी आदि सदस्यो ने हरी चरी को गायो को खिलाया व धर्म लाभ लिया व सतत यह धर्म लाभ लेने का सिलसिला चलता रहेगा। इस महामारी को जल्द से जल्द देश से मुक्त कराया जाए इसके बाद मन्त्र उचारण भी किया गया।
