गुजरात से आने वाले मजदूरों की की जा रही स्क्रीनींग
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
सिटी रिपोर्टर
गफ्फार खान
इन दिनों संपूर्ण विश्व में कोरोना वायरस के कारण कई लोग अपनी जान गवा बैठे है। जिसके चलते इसका असर भारत देश में भी देखने को मिल रहा है। जहां पर आज दिनांक तक लगभग 15 से ज्यादा मौते हो चुकी है वहीं 700 के लगभग कोरोना पोजेटिव पूरे भारत देश में पाये गये है। जिसके चलते भारत देश के प्रधानमंत्री ने संपूर्ण भारत देश में गत 20 मार्च शुक्रवार को देश की जनता से अपील कर इस वायरस की संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिये जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था जिसके चलते भारत देश की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन इस वायरस से होने वाले संक्रमण की रोकथाम हेतू जनता कर्फ्यू लगा दिया जो कि 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। जिस कारण से देश में सभी दुकान, शासकिय, अशासकिय विभाग, भी बंद अवस्था में है। वहीं आलीराजपुर जिले में इसका समर्थन देखने को मिल रहा है। आलीराजपुर जिले में प्रशासन के सहयोग से जनता कर्फ्यू को सफलता मिलती दिखाई दे रही है। वहीं जिले का स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव मोड में रहकर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य स्थानों से आ रहे लोगों की स्क्रीनींग कर उन्हे उनके गंतव्य की ओर रवाना कर रहा है।
इस दौरान जब आलीराजपुर न्यूज की टीम ने आलीराजपुर जिले की सीमा से गुजरात राज्य की सीमा से पहले स्थित फैरकुआ चांदपुर के बीच पहुंचे तो वहां पर जिला प्रशासन का अमला अपनी मुस्तैदी से काम करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुजरात की ओर से मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में जा रहे मजदूरों की स्क्रीनींग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस स्क्रीनींग में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, के पटवारियों की भरपूर मदद मिल रही है। जब हमने स्वास्थ्य विभाग से इस बारे में जानकारी दी तो ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि गुजरात राज्य में कोरोना वायरस से लगभग 20 के उपर मरीज संक्रमित पाये गये है। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है। इसी के चलते जिला कलेक्टर, के आदेश पर आलीराजपुर जिला सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसके चलते गुजरात की ओर से आ रहे लोगों की स्क्रीनींग की जाकर उन्हें रवाना किया जा रहा है।
खास बात तो यह कि शुक्रवार तक इस सीमा से एक भी व्यक्ति कोरोना पाजेटिव नहीं पाया गया है। इस कार्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रकाश ढोके, सिविल सर्जन डाॅ. के.सी. गुप्ता भी दिन रात मेहनत कर जिले की छकतला चेक पोस्ट, चांदपुर चेक पोस्ट, बड़ा खेड़ा चेक पोस्ट, पर अपने अमले को लगाकर स्क्रीनींग करवाई जा रही है। फैरकुआ चैक पोस्ट पर जब हमारी टीम ने ग्रामीणों से चर्चा की तो ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते हम भरूच से छोटा उदयपुर तक वाहन के बंद होने से पैदल आये है। आगे ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस के चलते गुजरात में जनता कर्फ्यू लग जाने के कारण हमे गुजरात सरकार की ओर से किसी भी प्रकार से सहायता प्रदान नहीं की गई। वहीं हमें कर्फ्यू के दौरान हमारे गंतव्य तक पहुंचने के लिये वाहन का इंतजाम न होने के कारण हम लोग भरूच से छोटा उदयपुर तक पैदल आये वहीं छोटा उदयपुर से फैरकुआ तक वाहन में प्रति व्यक्ति का 100 रूपये किराया देकर आये है। अब हम लोग यहां से हमारे ग्राम बोरी की ओर वाहन के माध्यम से जायेगे जो कि हमने बोरी से बुलवा लिया है।
ज्ञात हो कि इन दिनों गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर मजदूरों का जत्था पैदल यात्रा कर मध्य प्रदेश में आ रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग की टीम द्वारा मजदूरों की स्क्रीनींग की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रकाश ढोके से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च शुक्रवार की शाम 06 बजे तक कुल 3766 लोगो की स्क्रीनींग आलीरजपुर जिले के छकतला, चांदपुर, बड़ा खेड़ा, काकड़बारी से सटे गुजरात राज्य की सीमा पर की जा चुकी है। वहीं आलीराजपुर शहरी क्षेत्र में कुल 134, विदेश से आये 22 लोगों का चैक अप कर उन्हें घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
चांदपुर स्क्रीनींग पाईन्ट पर तैनात रईस शेख ने हमें बताया कि कोरोना वायरस को लेकर गुजरात से मजदूरों का आना निरंतर जारी है। कोई पैदल आ रहा है तो कोई ट्रेक्टर में आ रहा है।
इस स्क्रीनींग कार्य में कठ्ठीवाड़ा स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. आदित्य राज चौहान, सुपरवाईजर शिला डावर, ए.एन.एम गौमती सरया, वार्ड बाय रईस शेख, राजस्व विभाग से प्रभारी राजस्व निरीक्षक नवलसिंह डुडवे, पटवारी गलसिंह नरगावा, चांदपुर पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक 445 संजय मिश्रा, आरक्षक 151 दिपेन्द्र जाट सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।





