संघर्ष ग्रुप द्वारा प्रशासन एवं गरीब लोगों को चाय नाश्ता करवाया गया
अलीराजपुर न्यूज़ सिटी रिपोर्टर रिजवान खान
कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण विश्व में कई मौतें हो चुकी है जिसके तहत भारत देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल तक संपूर्ण भारत देश में लोग डाउन करवा दिया है जिसका पालन देश की जनता सहित अलीराजपुर जिले में भी किया जा रहा है इसी के चलते अलीराजपुर नगर की सामाजिक संस्था प्रशासन की सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिसके चलते अलीराजपुर नगर के संघर्ष ग्रुप द्वारा गुरुवार को नगर के पुलिस थाना दाहोद नाका सिनेमा टॉकीज चौराहा नीम चौक बस स्टैंड उमराली नाका पॉइंट सरवा नाका का पॉइंट नाका चौराहा पर तैनात पुलिस पुलिस जवानों को नाश्ता पानी करवाकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने संघर्ष ग्रुप को इस कार्य के लिए बधाई दी है वही ग्रुप के संदीप राठौड़ ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि जिस तरीके से आज संघर्ष ग्रुप में इस कार्य को अंजाम दिया है उसी प्रकार से ठीक 15 अप्रैल तक हमारे ग्रुप द्वारा कर्फ्यू में लगे प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को हमारी ओर से सेवाएं दी जाएगी इस दौरान ग्रुप के इधर यूज़र अजीज भाई अल्लू भाई हेमंत माली अख्तर भाई सहित अन्य सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
वहीं नगर के असाडा राजपूत समाज के सदस्यों द्वारा भी गुरुवार को गरीब बस्तियों में निवासरत गरीब लोगों को राशन बाटा गया जिसके तहत समाज के राकेश चौहान उमेश वर्मा राजेश वाघेला रिंकेश तवर सहित अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
साथ ही साथ लोग डाउन का असर अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर जोबट आंबुआ कट्ठीवाड़ा छकतला सोंडवा चांदपुर नानपुर सहित ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है जहां पर जनता लोक डाउन का अपनी ओर से समर्थन दे रही है वहीं जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में नवाबी कमेटी द्वारा लोग डाउन को देखते हुए गरीब लोगों तक राशन किराना का सामान अपनी ओर से वितरित करने का कार्य कर रही है जिसकी आजाद नगर में काफी प्रशंसा हो रही है

