शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में स्वरोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शनऔर सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान का आयोजन

रिजवान खान
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
जिले के शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में बुधवार 4 मार्च को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी, बैंक लोन,10 लाख से 2 करोड़ तक किसी इकाई को शुरू करने के लिए तथा सब्सिडी आदि से महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र  बी.एल. साक्यवंशी  ने विद्यार्थियों को लाभान्वित किया, तथा बी.एस. डोडवा  शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोण्डवा ने विभिन्न कलाओं (नाटक,संगीत,चित्रकला,लेखन) आदी के विकास के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया,विद्यार्थियों को  प्रतियोगी परीक्षाओं (पी.एस. सी.,बैंक,बीमा, रेलवे,एस. एस.सी.) आदी की तैयारी के लिए श्री ललित यादव एवं श्री भूपेंद्र सर अलीराजपुर ने उत्साहित किया

शासकीय उत्कृष्ट  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोण्डवा से  श्री सोहन कुमार दाहना ने विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित  सी.वी.रिज्यूमध् कम्प्यूटर की जानकारी , स्वयं की मेल आई डी बनाना आदि  की जानकारी दी कार्यक्रम को प्रभारी प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी  एवं प्रो. राजेश बारिया ने संबोधित किया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कविता चैहान ने और आभार डॉ. विजयता पण्डित ने किया।

Share on WhatsApp