एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम में शहीदों को दी सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि,
देशभक्त कवियों ने बांधा समां, जागरूक नागरिक मंच ने किया आयोजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरोचीफ
वतन पर मर मिटने वाले देश के वीर जवानों की शहादत को यह देश कभी भी भूला नहीं सकता। देश के लिए अपनी जानों की कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों की शहादत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। वीरों की शहादत को इस देश ने हमेशा नमन किया है। पुलवामा में गए साल हुए कायराना आतंकी हमले की पहली बरसी पर जागरुक नागरिक मंच व भारतीय पत्रकार संघ की ओर से देश भक्ति के तरानों से सजी हुई काव्य निशा का आयोजन शनिवार की रात को स्थानीय बस स्टेंड प्रांगण पर हुआ।
काव्य निशा में मप्र सहित गुजरात से पधारे कवि एवं गायकों ने देशभक्ति के तरानों से समा बाँधकर श्रोताओं के दिल को जीत लिया। इस अवसर पर हरदा से पधारे श्याम शर्मा ने कहा कि सोते हुए युवाओ में फिर से जौश चाहिए। देश को गांधी नहीं पटेल या सुभाष चाहिए। वहीं जोबट से आये फिरोज सागर ने अपनी पंक्तियों में कहा कि मेरा भारत तो फुलों का गुलशन है, जान से प्यारा जन्नत में वतन है। वहीं भोपाल से पधारी नमिता नम्रता ने कहा कि अनायास ही झंकृत होते मन वीणा के तार जब किसी से होता है पहला पहला प्यार। वहीं रंभापुर से पधारे निसार पठान ने देशभक्ति पर कविता सुनाते हुए कहा कि की पुछ रहा मुन्ना, कोई नहीं मुझे ये बताते हैं तिरंगे मे लिपर्टें पापा कैसे आए यह सुनकर सभी की आंखें नम कर दी। अहमदाबाद के विजय तिवारी ने आकाश बदल रहे गजल से राजनीति का चित्र बयां किया। बड़वानी के वीर रस के कवि अपूर्व शुक्ला ने हिंदू मुस्लिम एकता सद्भावना गीत में प्रस्तुत की। मनकुमार मन अहमदाबाद ने हंसा-हंसा कर लोटपौट कर दिया। तबस्सुम अश्क उज्जैन ने एक मुलाकात की बात है सहित मैं बेटी हिन्दुस्तान गीत से अपनी छाप छोड़ी। संचालन गंजबासोदा से आए कवि आशिष दूबे ने किया। आशिष दुबे व नम्रता नमिता की नोंक-झोंक का उपस्थित जनों ने खूब आनंद लिया।
रात 1 बजे तक कवि सम्मेलन सतत् जारी रहा। आभार आयोजक जागरूक नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने माना। अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से बेंच लगाकर प्रतिक चिन्ह भेंट किये गयें। काव्य निशा में शुरू आत में अतिथियों व कवियों ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किये संगीत गीत की महफिल वह देशभक्ति कविता ने नगरवासियों में साहित्य व राष्ट्रीयता का संचार कर इतिहास रच दिया।
आलीराजपुर नगर के सिराज तन्हा ने शायरी में देश की एकता व शहादत का गुणगान किया। राजेन्द्र गुप्ता कुक्षी ने भी स्वरचित कविता वह गीत की प्रस्तुति दी। वहीं काव्य निशा के दौरान संगीत के क्षेत्र में विशेष कला के लिये आलीराजपुर के पूर्व बीईओ संजय गाँधी एवं संगीत कलाकर स्वरूप क्षीरसागर को सम्मानित किया गया। दोनों ने काव्य निशा में वाइलिन व तबले पर ए मेरे वतन के लोगों की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
वहीं राष्ट्रभक्ति के गीतों का आनंद हरीश पाठक सोण्डवा, गिरीश भटनागर आजाद नगर (भाबरा), पियूष चंदेल, विनय चंदेल, ने सुमधुर प्रस्तुति देकर किया। स्वागत भाषण आयोजक समिति के विक्रम सेन ने दिया। वहीं आदिवासी बोली में स्वागत गीत की संगीता भावसार ने प्रस्तुती दी।
कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन जागरूक नागरिक मंच के महासचिव आशुतोष पंचोली व प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला ने किया। काव्य निशा के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, विशेष अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जवाहर कोठारी, नपा उपाध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल, जिला बस एसोसिएषन के अध्यक्ष पर्वत सिंह राठौर, आमंत्रित अतिथि जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष आशीष अगाल, महासचिव हितेन्द्र शर्मा, कांग्रेस नेता राजेन्द्र टवली, शहर काजी अफजल मियां, बीआरसी भंगु सिंह तोमर, जैन समाज के वरिष्ठ जवाहर काकड़ीवाला, अखिल भारतीय राजपूत समाज जिलाध्यक्ष अशोक सोलंकी थे। कार्यक्रम में जागरूक नागरिक मंच के रिजवान खांन, राकेश सेन, तिलक राज सेन, उमेश वर्मा, अरविन्द्र योगी, सहित समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
Share on WhatsApp