विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री के झाबुआ आगमन के दौरान मांग पत्र सौंपा था
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने कन्या महाविद्यालय खोलने के संबंध में विभागीय अमले को सक्रिय करते हुए तत्काल आवश्यक जानकारी मंगवाई है। जिससे शीघ्र ही आलीराजपुर में कन्या महाविद्यालय को स्वीकृति दी जा सके।
छात्र छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाना ही लक्ष्य
इस संबंध में विधायक मुकेष पटेल ने बताया कि छात्र छा़त्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाना ही मेरा लक्ष्य है। आलीराजपुर में शीघ्र कन्या महाविद्यालय शुरू करवाएंगे। अभी तक जिले के अग्रणी महाविद्यालय में हर साल सीटो को लेकर विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पडता है। कन्या महाविद्यालय खुलने पर सीट संबंधी परेषानी खत्म होगी और छात्र छात्राओं को बेहतर उच्च षिक्षा उपलब्ध होगी।
आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा लाॅ काॅलेज
विधायक पटेल ने बताया कि आलीराजपुर में लाॅ काॅलेज स्वीकृत हो चुका है और आगामी शैक्षणिक सत्र से लाॅ काॅलेज संचालित होना शुरू हो जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी जिला मुख्यालय पर सहजता से विधि संकाय की शिक्षा हासिल कर पाएंगे।
कृषि महाविद्यालय की मांग भी की
विधायक पटेल ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य जिला होने और अधिकांष परिवार कृषि कार्य से जुडे होने के कारण जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय की भी जरूरत है। इस संबंध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर कृषि महाविद्यालय भी स्वीकृत करने की मांग करेंगे। जिससे जिले कृषि संबंधित शिक्षा भी जिले में सहजता से उपलब्ध हो सकेगी और कृषि संकाय में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छक छात्र छात्रा जिले में ही इसका लाभ ले पाएंगे।
कन्या महाविद्यालय के लिए आयुक्त कार्यालय ने लिखा पत्र
विधायक पटेल ने बताया कि आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त संचालक उच्च षिक्षा इंदौर को लिखे पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र के संदर्भ में आलीराजपुर में कन्या महाविद्यालय खोलने के लिए कन्या छात्राओं की संख्या, केंचमेंट एरिया, डायग्राम सहित परिशिष्ट क्रमांक 1 में जानकारी तत्काल उपलब्ध करवाई जाए।
आलीराजपुर में कन्या महाविद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया शुरू होने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर आदि कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
Share on WhatsApp