पर्यावरण संरक्षण के लिए सींगल यूज प्लास्टिक पर रोक जरूरी-नपा अध्यक्ष सेना पटेल


 नपा ने किया आमजनो को कपडा थैली का वितरण. 

बडी संख्या में महिलाएं एवं नागरिक  हुए सम्मिलित
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
 पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को रोका जाना आवश्यक हैए पर्यावरण शुद्ध होगा तभी मानव जीवन स्वस्थ्य होगा। इसलिए हम सबको मिलकर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। नगर को सिंगल यूज प्लास्टीक से मुक्त करने का हमने बीडा उठाया है। नगरवासी सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करें इसके लिए नपा द्वारा कपडा थैली का वितरण किया जा रहा है। हम अपने नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ.साथ पर्यावरण को भी बेहतर बनाने के विशेष प्रयास कर रहे है। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के तहत शुक्रवार को नपा प्रांगण में कपड़े की थेली के वितरण के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
इस दौरान उन्होंने बताया नगर पालिका द्वारा नगर में करीब ५ हजार कपडा थैली वितरण करने की कार्य योजना है। आने वाले दिनों में नगर में कपडा थैली का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम मे विधायक मुकेश पटेलए कलेक्टर सुरभि गुप्ताए एसपी विपुल श्रीवास्तवए नपा उपाध्यक्ष मकू परवालए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व पार्षदगण मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजनए दीप प्रज्ज्वलनए एवं पुष्पमाला अर्पित करके किया गया।
सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सभी को मिलकर करना होगा प्रयास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश पटेल ने कहा आलीराजपुर नगर सहित जिले को सिंगल यूज प्लास्टीक मुक्त बनाने के प्रयास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस काम को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए कपडा थैली का उपयोग करने का आह्वान किया। विधायक पटेल ने कहा सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं कर हम गौमाता की रक्षा और हमारे आसपास के वातावरण और पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बना सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण और भूमिगत जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक अपनाने का आह्वान किया।
सभी को आगे आने की आवश्यकता है
इस अवसर पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा सिंगल यूज प्लास्टीक से पर्यावरण के साथ.साथ पशुओं को भी हानी पहुंच रही है। हम सभी का दायित्व है कि हम सिंग यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करते हुए रोजमर्रा के कामकाज में कपडा थैली का ही उपयोग ही करें। यह सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। सिंगल यूज प्लास्टीक मुक्त वातावरण हेतु सामूहिक प्रयास हेतु उन्होंने सभी को आगे आने का आह्वान किया। एसपी श्रीवास्तव ने कहा प्लास्टीक मुक्त वातावरण बनाकर हम सभी पर्यावरण को साफ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करते हुए वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है।
मिलकर संकल्प ले कि कपडा थैली का ही उपयोग करेंगे
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर को सिंगल यूज प्लास्टीक से मुक्त करते हुए नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सभी नागरिक आगे आए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टीक से उत्पन्न होने वाली समस्याओंए गाय और अन्य पशुओं को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने नगर पालिका परिषद की कपडा थैली वितरण की पहल की सराहना करते हुए आमजन से कपडा थैली का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सभी मिलकर संकल्प ले कि कपडा थैली का ही उपयोग करेंगे। नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं को कपडा थैली का वितरण किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। संचालन जितेन्द्र तंवर ने किया। आभार नगरीय आजीविका मिशन के साहू ने माना। कार्यक्रम में बडी संख्या में गणमान्य नागरिकगणए सैकडों की संख्या में महिलाएं और अन्य अधिकारी.कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।



Share on WhatsApp