आलीराजपुर जिले के 12 मंडल के मंडल अध्यक्षों की भाजपा ने की घोषणा

रिंकेश तवर आलीराजपुर और मनीष शुक्ला आजादनगर मंडल अध्यक्ष बने
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
 भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर गत दिवस संगठन निर्वाचन प्रकिृया चल रही थी। जिसके प्रभारी पूर्व विधायक ध्रुव नारायणसिंह को पार्टी द्वारा निर्वाचन अधिकारी बनाकर भेजा गया था। ध्रुव नारायणसिंह द्वारा समस्त मंडलो में पहुंचकर निर्वाचन की प्रकिृया के तहत समस्त मंडलो से संभावित 3 नाम की पैनल सर्व सम्मति से ली गई थी। जिसके आधार पर प्रदेश संगठन द्वारा सोमवार को मंडल अध्यक्षो की घोषणा कर दी गई। जिसमें आलीराजपुर के 5 मंडल अध्यक्ष व जोबट विधानसभा के 7 मंडल अध्यक्ष शामिल है। निर्वाचन प्रकिृया के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, माधोसिंह डावर सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।

इन्हें बनाया मंडल अध्यक्ष

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों में आलीराजपुर नगर से रिंकेश तवर, आलीराजपुर ग्रामीण से मनसिंह तोमर, सोंडवा से जयपालसिंह खरत, छकतला से रमेश पराड, सोरवा से धुलसिंह बामनीया, जोबट से रमेश भाई डावर, आजादनगर से मनीष शुक्ला बरझर से जितेन्द्र पांचाल, उदयगढ़ से राजू मुवेल, खटटाली से मुकेश राठौड़, कठठीवाड़ा से सुनील कनेश और आंबुआ से जुवानसिंह रावत को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इन सभी मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, माधोसिंह डावर, भदू भाई पचाया, जिला महामंत्री अजय जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, जोबट नपा पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या, देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हिरालाल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत डावर, रितेश डावर, विक्की माहेश्वरी,गिरीराज मोदी, अंकित शाह, मेहूल जैन, अभिषेक गेहलोत सहित अन्य ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Share on WhatsApp