रायशुमारी जानकर सर्वानुमति से होंगे अध्यक्ष के चुनाव
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर आलीराजपुर जिले में भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रकिृया शुक्रवार को प्रारंभ हुई जो की समस्त मंडलों के निर्वाचन के साथ शनिवार को संपन्न होगी। जिले के समस्त 13 मंडलो के मंडल अध्यक्षो के निर्वाचन के लिए प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में भोपाल के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को नियुक्त किया है। जो सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला महामंत्री अजय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी,पार्षद कांतिलाल राठौड़, रितेश डावर व अंकित शाह द्वारा किया गया। इस दौरान ध्रुव नारायणसिंह कुछ समय आलीराजपुर ठहरने के बाद निर्वाचन प्रकिृया के लिए सोंडवा व छकतला मंडल के लिए रवाना हो गए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह भी थे।
संपन्न होगी प्रकिृया पुरी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने बताया की सोंडवा, छकतला,आंबुआ,सोरवा, खटटाली, आलीराजपुर ग्रामीण, आलीराजपुर नगर में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिृया शुक्रवार को देर शाम तक पूर्ण कर ली गई। वहीं कटठीवाड़ा, बरझर, आजादनगर, जोबट एवं उदयगढ़ के मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन शनिवार को होगा। इस संबंध में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी कर सर्वानुमति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। मंडल निर्वाचन के दौरान भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी दिखाई दी।
Share on WhatsApp