डॉ नरेंद्र भयडिया ने सोण्डवा बीएमओ का पद भार किया ग्रहण*

अस्पताल पहुच कर आकास एवं अजाक्स संगठन के पदादिकारीयो ने किया स्वागत
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 जिला टीकाकरण अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कट्ठीवाड़ा तथा अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र भयडीया को सोण्डवा बीएमओ का अतिरिक्त प्रभार दिये जाने से सोण्डवा का पद भार ग्रहण कर लिया है।जैसे ही सोण्डवा पहुचने की खबर मिलते ही स्थानीय आकास एवं अजाक्स तहसील ईकाई के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुच कर फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
 डॉ भायडीया दुवारा कट्ठीवाड़ा अस्पताल को जिले के लिए मॉडल के रूप में विकसित कर अनिवार्य सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ओर उचित चिकित्सा सुविधाये मुहैया कराई जा रही है, जिसके फलस्वरूप डॉ भयडिया को म0प्र0 शासन दुवारा राज्य स्तरीय काया कल्प पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।इस अवसर पर आकास जिला  महासचिव एवं बीआरसी भंगुसिह तोमर, आकास तहसील अध्यक्ष रायसिंह अवासिया ,सचिव दिनेश ठकराल,अजाक्स उपाध्यक्ष कलसिंह डावर,संकुल प्राचार्य उमरठ नमलिया चोहान, लालसिंह सोलंकी ,दिनेश रावत सहित अस्पताल का समस्त स्टॉफ़ उपस्थित रहा है
Share on WhatsApp