पटेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में होगी प्रतियोगिता
विजेता टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
माँ मनकामनेश्वरी माताजी मन्दिर समिति और पटेल परिवार बोरखड़ के सौजन्य से प्रतिवर्षानुसार इस बार भी शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर रात 8 बजे से ओपन गरबा रास प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसमें सभी समाज की गरबा टीम को खुला निमंत्रण दिया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी स्वरूप क्षीरसागर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को नगद 21000 रूपए, द्वितीय टीम को 11000 रूपए और तृतीय टीम को 7000 रूपए पुरस्कार दिया जायेगा।
प्रतियोगी गरबा टीम के लिए नियम निर्देश
एक टीम में अधिकतम 11 व न्यूनतम 8 सदस्य रहेंगे।टीम में महिला, पुरुष, लड़के, लड़की बच्चे सभी वर्ग शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता ग्रुप में होगी जिसमें आने वाली टीमों के आधार पर ग्रुप में 2 या 4 टीमें रहेंगी। ग्रुपों में टीम को बांटकर प्रतियोगिता होगी। वहीं गरबे की पारम्परिक वेश भूषा में शामिल होने वाली गरबा टीम को ही इंट्री दी जाएगी। टीमों को शाम सात बजे पेन ड्राइव में अपनी थीम के साथ आयोजन स्थल तक पहुंचना होगा। इसके बाद आने वाली टीम को प्रवेश नहीं दिया जाएगां। इाके अलावा प्रतियोगी गरबा टीम को पंडाल में बनाये गए विशेष सर्कल में प्रस्तुति देना होगी। प्रत्येक टीम को प्रस्तुति के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतियोगिता से बाहर रहने वाले गरबा नर्तक भी गरबा रास कर सकते है।
इसमे भी श्रेष्ठ गरबा करने वाले नर्तकों को भी आकर्षक सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इक्छुक टीम मन्दिर समिति से सम्पर्क कर अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन 13 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक अपने ग्रुप के नाम से करवा सकते हैं। प्रतियोगिता ठीक रात 8 बजे आरंभ हो जाएगी। निर्णायकों का निर्णय अंतिम मान्य होगा। रात्रि 12 बजे पुरस्कार वितरण महाआरती के बाद महाप्रसादी में खीर का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल,नपा अध्यक्ष सेना पटेल एवं मंदिर समिति ने सभी समाज के सदस्यों एवं गरबा टीम को इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
पंजीयन के लिए इनसे संपर्क करे
ओपन गरबा रास प्रतियोगिता में पंजीयन के लिए सेना पटेल नपा अध्यक्ष मोबाइल नंबर 7089190592, विपिन पुरोहित मोबाइल नंबर 9425925375, प्रतिभा पंचोली 9165185824,’रवि गोस्वामी 9589141444 पर संर्पक किया जा सकता है।
Share on WhatsApp