पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मजबूत भारत का निर्माण करना चाहते थे.नागरसिंह चौहान


अंत्योदय की सेवा ही भाजपा का मूलमन्त्र
दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर मनाया सेवा दिवस
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिर्पोटर। 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक हैं। वो एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत भारत का निर्माण करना चाहते थे। उनका राजनीति के अलावा साहित्य की तरफ  भी काफी झुकाव था। पण्डित जी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुचाने एवं गरीब और पीडि़त लोगो की सेवा करने की प्रेरणा दी हैं भारतीय जनता पार्टी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा कर उन्हें सरकार की योजनाओं का कैसे लाभ दिलाना हैं उसकी चिंता कर रही हैं। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1914 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उन्होंने डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर जनसंघ स्थापना की।


दुनिया के सामने रखा एकात्म मानववाद का दर्शन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। जिलाध्यक्ष शाह ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं। आज उनकी जयन्ती पर उन्हें शत शत नमन है। शाह ने बताया कि जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसके चलते आलीराजपुर सहित पुरे जिलेभर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ता तीखी इमली स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा बस्ती में मौजूद बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता भुवानसिंह चौहान नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल पार्षद कांतिलाल राठौड़ रितेश डावर माधो सुरभान रिंकेश तंवर दीपक मोदी सचिन चौहान एमएस पाकीजा युवा मोर्चा के गिरिराज मोदी अंकित शाह नवलसिंह भाई बबलू पटेल गोलू राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री राजेन्द्र मोदी ने दी।  

Share on WhatsApp