लिपिक कर्मचारियों ने भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया

 आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
मध्य प्रदेश लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 23 सूत्रीय मांग को लेकर ओर पिछले दिनों वित्त मंत्री के इशारे पर संघ के पदाधिकारियों की हुई जबरन पुलिस गिरफ्तारी के विरोध में   सोमवार को भोपाल में लिपिक कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी गिरफ्तार करो आंदोलन का शंखनाद कर जंगी धरना  प्रदर्शन किया।भोपाल में वल्लभ भवन परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र  मंत्रालय का घेराव कर कड़ा विरोध प्रकट किया।इस धरना कार्यक्रम में आलीराजपुर जिले सहित प्रदेश के 51 जिलों से हजारों की संख्या में जिला लिपिक संघ अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन पर कठोर दबाव बनाया।धरने से पूर्व कर्मचारी  संगठन ने मंत्रालय के सामने पार्किंग भवन में विशेष बैठक का आयोजन किया। जिसमें मांगे पूर्ण नही होने  पर आंदोलन को ओर अधिक मुखर बनाए जाने आदि मुद्दों पर पदाधिकारियों ने आपसी  विचार विमर्श किया ।इसके बाद विशाल रैली के रूप में कर्मचारी दोपहर 1:00 बजे वल्लभ भवन मेन गेट पर पहुंचे।यहां  प्रदेश अध्यक्ष  मनोज वाजपेयी, सरंक्षक सुधीर नायक के मार्गदर्शन  में आयोजित धरना आंदोलन कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक निरंतर जारी रहा। 
लिपिक संघ ने अपनी मांगों को लेकर भोपाल में मंत्रालय के सामने जंगी धरना प्रदर्शन किया

 आंदोलन को सम्बोधित करते  हुए  में संघ पदाधिकारियों  ने अपनी 23 सूत्री मांगों को पूरा करने हेतु शासन पर दबाव बनाया।साथ ही वित्त मंत्री जयंत मलैया पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। वाजपेयी ओर नायक आदि ने  धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश से सारे लिपिक कर्मचारियों को अपनी मांग को लेकर और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में जेल भरो आंदोलन के लिए बुलाया था।ओर कर्मचारी पूरी ताकत के साथ भोपाल आये भी किंतु लंबे समय तक मंत्रालय में धरना देने के बाद भी शासन और पुलिस प्रशासन की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह लिपिक कर्मचारी को गिरफ्तार कर सके।कर्मचारियों के तीखे तेवर को देखते हुए पुलिस को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।निश्चित रूप से यह लिपिकों की जीत है। शासन की छाती पर पुरजोर तरीके से आंदोलन करने के बाद भी सरकार लिपिक कर्मचारी को गिरफ्तार नही कर सकी।आपने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती है तब तक यह  अनिश्चितकालीन हड़ताल का दौर जारी रहेगा।सरकार के ओर निर्वाचन  सारे काम बाधित किए जाएंगे ।
इस धरना आंदोलन में कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह और शासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। लिपिक एकता जिंदाबाद जिंदाबाद, जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, हमारी मांगे पूरी करो पूरी करो, शासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी , अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है जैसे आक्रोशित नारों से पूरा वल्लभ भवन मंत्रालय परिसर को गूंज उठा । शाम को धरना आंदोलन के बाद  सारे लिपिक कर्मचारियों ओर पदाधिकारियों ने  मंत्रालय से  भोपाल में  चल रहे धरना आंदोलन स्थल पर जाकर  फिर एक आवश्यक  मीटिंग की उसमें  आंदोलन का आगामी स्वरूप क्या होगा रणनीति क्या होगी इस पर विचार विमर्श किया गया ।इस धरना आंदोलन में आलीराजपुर जिला लिपिक संघ  के अध्यक्ष दिलीपसिंह पंवार के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी ओर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारि बस ओर छोटे वाहनों से भोपाल पहुंचे और इस आंदोलन को सफल बनाया।
Share on WhatsApp