मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर-घर तिरंगे फहराने के आव्हान के बाद देश भर में तिरंगे को घर घर फहराने को लेकर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक घरों में निर्धारित दिनों में झंडा वंदन हो सके।
इसी कड़ी में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में मोर्चा अध्यक्ष गफ्फार खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया ।वाहन रैली सोरवा नाका स्थित चौराहे से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली ।वाहन रैली में अल्पसंख्यक मोर्चे के सदस्य भारत माता के जय कारे लगा रहे थे।
तिरंगा वाहन रैली वापस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पहुँची। जहा रैली में गए युवाओं का मुस्लिम समाज के वरिष्ठ अजीज बलोच ,पूर्व शहर सदर इद्रीस मेव ,करीम खान,सिराज खान,इम्तियाज खान, तस्लीम टेलर,सद्दाम शाह,इमरान भीम ड्राइवर शकील चंदेरी,सहित अन्य ने उत्साहवर्धन करते हुए घर घर तिरंगा फहराने की अपील की। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गफ्फार खान ने तिरंगा रैली में आए मुस्लिम समाज के युवकों से आह्वान किया कि तिरंगा हमारी शान है हमारा गर्व है इसीलिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ समाज जन भी तिरंगा अपने घर में लहराए।
मुस्लिम समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए रमीज मौलाना ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज को लेकर अंग्रेजों से लड़ाई की और देश को आजादी दिलाई आज हम भी इस राष्ट्रीय रैली को निकाल कर अत्याचार भ्रष्टाचार से देश को आजाद करना चाहते हैं इस रैली के माध्यम से देश में एकता और अखंडता का वातावरण बनाना चाहते हैं जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे।
तिरंगा वाहन रैली को सफल बनाने आरिफ खान,फैजल कुरेशी,मोहम्मद हुसैन,जाकिर मंसूरी,गुलामनबी का सहयोग रहा ।आभार इद्रीस मेव ने माना।तिरंगा वाहन रैली के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले सहित स्टाफ का सहयोग रहा ।
Share on WhatsApp

