जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष में गायत्री शक्तिपीठ जोबट में अंशकालीन चिकित्सालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इस चिकित्सालय का प्रारंभ दिनांक 14 फरवरी रविवार को होगा यह अंशकालीन चिकित्सालय प्रति रविवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने निशुल्क सेवा खुला रहेगा। डॉ. कृष्ण पाल सिंह डावर इस अस्पताल में सेवाएं देंगे। प्रथम गुरुवार को श्रीमती डॉ.सविता डावर भी उपस्थित रहेगी और विशेष तौर से महिला रोगियों को परामर्श देंगे। यह उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठ की स्थापना से ही यहां आयुर्वेदिक चिकित्सालय डॉ.मोहन लाल पाटीदार अपने 30 वर्षों तक सेवाएं देते रहें। पिछले 2 वर्षों से डॉ.नरेंद्र बसेर होम्योपैथी दवा से निर्मित आकर रोगियों को लाभ दे रहे थे पर कोरोना के कारण पिछले 10 माह से वे नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए रोगियों को लाभ मिले नहीं व्यवस्था की जा रही है शांतिकुंज हरिद्वार से आ रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता इस चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखेंगे और अपना आशीर्वाद देंगे आशा है रविवारीय चिकित्सालय का लोग लाभ उठाएंगे इस चिकित्सालय के लिए आर्थिक सहयोग अलीराजपुर के सक्रिय कार्यकर्ता मिश्रीलाल राठौड़ देंगे।
Share on WhatsApp