तीन दिवसीय प्रशिक्षणा संपन

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 

शासकीय  महाविद्यालय, सोंडवा ज़िला  अलीराजपुर में दिनाँक 18 जनवरी से 20 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद करियर  मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अन्तर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्ष ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 18 जनवरी को श्री सौरभ त्रिपाठी और निखिल वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को फील्ड. तकनीशियन एंड अदर होम अप्लाइअन्स, दिनांक 19 जनवरी को श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मोबाइल फोन हार्ड वेयर रिपेयर और दिनांक 20 जनवरी को शिवानी यादव द्वारा काउन्टर सेल्स एक्जीक्यूटिव विषय पर सामान्य ट्रेनिंग दी गई जिसमें 65 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी. के. तिवारी ने की जिसमें समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित था l 

कार्यक्रम का संचालन डॉ विजयता पंडित ने किया, आभार स्वामी विवेकानंद करियर  मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो. तबस्सुम कुरैशी ने माना l
Share on WhatsApp