जोबट विधानसभा क्षेत्र के जल जीवन मिशन योजना के भुमिपुजन के दौरान

कस्बा जोबट के सरपंच का शिलान्यास में नाम नहीं होने से जोबट विधायक कलावती भूरिया अधिकारियों से हुई नाराज जमकर सुनाई खरी-खोटी |

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

विधायक कलावती भूरिया ने अलिराजपुर जिले के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई मामला यह था कि शनिवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कस्बा जोबट में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल-जल प्रदाय योजना के भुमिपूजन कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास में कस्बा जोबट के सरपंच सुरेश डावर का नाम अंकित नहीं था ।उस शिलान्यास में सांसद गुमान सिंह डामोर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, विधायक कलावती भूरिया, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर,भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला डुडवे,भाजपा मंडल अध्यक्ष जोबट रमेश डावर का नाम तो अंकित था। लेकिन ग्राम कस्बाजोबट के सरपंच का नाम नहीं था।जिसे देखकर विधायक कलावती भूरिया भड़क गई। विधायक कलावती भूरिया का कहना था कि अन्य गांवों में तो शिलान्यास के पत्थर पर सरपंचों के नाम अंकित है। लेकिन हमारे कस्बा जोबट के सरपंच का नाम क्यो नही है। 

हमारे पार्टी के सरपंच के साथ ऐसा भेदभाव क्यों विधायक भुरिया ने अधिकारियों से कहां कि कान खोलकर सुन लो इतनी मनमानी तुम्हारी मेरी विधानसभा में चलेगी नहीं तुम लोग सरपंच का बडा अपमान कर रहे हो। सिर्फ कस्बा जोबट के सरपंच का नाम नहीं लिखा बाकी अन्य जगह सभी सरपंच का नाम अंकित है। वही सरपंच सुरेश डावर का कहना है कि मेरी ही ग्राम पंचायत में भुमिपूजन के कार्यक्रम कि मुझे सुचना देना भी उचित नहीं समझा इनकी मनमानी का हमने विधायक कलावती भूरिया के साथ विरोध किया। इस पूरे मामले में पीएचई विभाग जोबट के एसडीओ सुरज कुमार दवे से चर्चा की गई लेकिन एसडीओ दवे टालमटोल करते हुए संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दे पाए। अब आगे यह देखना है की जोबट विधायक इस मामले पर आगे क्या एक्शन लेते हैं।

क्या कहना है जवाबदारो का.!

"जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया है कहां गलती हो गई है मैं चेक करवाता हूं।"
-जे.एस. उपाध्याय 
कार्यपालन यंत्री पीएचई अलिराजपुर
Share on WhatsApp